दिल्ली के स्कूल में बम की धमकी फिर मिली, कमिश्नर को भेजी ईमेल, लिखा- जो करना करो, ब्लास्ट होगा

Delhi Private School Bomb Threat: दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार ईमेल सीधा पुलिस कमिश्नर को भेजा गया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करके जांच की और स्कूल का कोना-कोना खंगाला, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

Delhi Private Schools Bomb Threat

स्कूल का कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

Delhi Private School Bomb Threat Email: दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी एक बार फिर मिली है। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा को सीधे ईमेल भेजकर स्कूल में बम होने की जानकारी दी गई। ईमेल मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और नांगलोई जाकर डॉग स्कवाड और बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूल का चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

विज्ञापन

पुलिस जांच में ईमेल और धमकी हॉक्स कॉल निकली। वहीं दोबारा धमकी भेजने के मामले में भी FIR दर्ज कर ली गई है और एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं धमकी वाला ईमेल किस कंप्यूटर या लैपटॉप से भेजा गया है? इसका पता लगाने में साइबर सेल यूनिट जुटी है। एक मई को आई 150 से ज्यादा धमकी वाले ईमेल्स की जांच भी अभी चल रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, किसी सिरफिरे की हरकत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल गुरुवार सुबह कमिश्नर की ऑफिशियल ईमेल ID पर करीब 10 बजे आया था। सिराज नामक यूजर की जीमेल ID से ईमेल भेजा गया। इसमें लिखा है कि दोपहर को 2.18 बजे नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास वाले स्कूल में बम विस्फोट होगा…हमारे अल्लाह का आदेश है। जो करना है कर लो, बम ब्लास्ट होगा।

विज्ञापन

ईमेल मिलते ही पुलिस विभाग में हरकत में आया, लेकिन स्कूल में कुछ नहीं मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते दिन मिला धमकी से भरा ईमेल किसी सिरफिरे की हरकत लग रही है, लेकिन आरोपी का पता लगाकर उसे पकड़ेंगे और पूछताछ करेंगे, क्योंकि इस एक ईमेल के कारण एक बार फिर पैनिक क्रिएट हुआ। आनन-फानन में बच्चों को घर भेजकर स्कूल खाली कराना पड़ा। इससे डर पनपता है।

विज्ञापन

100 से ज्यादा ईमेल मिले थे बम की धमकी वाले

बता दें कि एक मई दिन बुधवार को भी दिल्ली-NCR के प्राइवेट स्कूलों में बम होने की धमकी मिली थी। 100 से ज्यादा ईमेल आए थे और दिल्ली-NCR की फायर ब्रिगेड को कॉल करके भी स्कूलों में बम होने की जानकारी दी गई थी। DPS स्कूलों समेत संस्कृति स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी थी। सुबह-सुबह आए ईमेल्स को देखकर दिल्ली पुलिस और प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए थे।

आनन-फानन में स्कूलों को खाली कराकर छात्रों को सकुशल घर भेजा गया। इसके बाद ईमेल में जिन स्कूलों के नाम लिखे थे, उन्हें 2-2 बार खंगाला गया, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। वहीं दिनभर पूरे दिल्ली-NCR में दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, ताकि उसे उसके किए की सजा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ