Covid 19 Returns: 36 हजार बेड, एक लाख टेस्ट, दिल्ली CM बोले, डरने की जरूरत नहीं, हमारी पूरी तैयारी
Edited By Amit Kasana

अरविंद केजरीवाल
Edited By Amit Kasana

अरविंद केजरीवाल
Covid 19 Returns: कोविड 19 के बढ़ते खतरे के बीच गुरुवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। बैठक के बाद उन्होंने कहा, दिल्ली में कोरोना का BF.7 का कोई मामला नहीं है। हमने पूरी तैयारी कर रखी है। पिछली बार देखने में आया था कि ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर काफी दिक्कत हुई थी लेकिन इस बार इसकी कमी नहीं होगी।
No cases of BF.7 variant of COVID-19 found in Delhi: CM Arvind Kejriwal
Read @ANI Story | https://t.co/iTOoveRcIH#COVID19 #Delhi #ArvindKejriwal #BF7Variant pic.twitter.com/qRl25JcmBG
— ANI Digital (@ani_digital) December 22, 2022
सीएम ने आगे कहा कि दिल्ली में 2500 टेस्टिंग होती है। हमारी एक लाख तक की क्षमता है। उन्होंने कहा कि 8 हजार बेड कोरोना के लिए रिजर्व है। पिछली बार पीक में हमें 25 हजार बेड तक बढ़ा दिए थे। इस बार हम 36 हजार बेड तक की व्यवस्था करने में सक्षम हैं।
सीएम ने लोगों से बूस्टर डोज लगवाने की सलाह दी। अभी तक दिल्ली में केवल 24 फीसदी लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। सीएम ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने अपील की। उन्होंने कहा जितने केस आ रहें हैं हम उन सबकी जीनोम सीक्वेंसिंग करा रहे हैं। हमारे पास 928 मैट्रिक टन ऑक्सीजन स्टोर करने की क्षमता है। इसके अलावा 6 हजार सिलिंडर रिजर्व में खाली पड़े हैं। 380 एंबुलेंस तैयार खड़ी हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: