सीएम रेखा गुप्ता के काफिले में घुसा गायों का झुंड, डेयरी मालिकों के घर पर चलेगा बुलडोजर

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के काफिले में बुधवार को गांयों को झुंड घुस गया था, जिसकी वजह से उनका काफिला रोकना पड़ा। इस मामले में सरकार ने एक्शन लेने का फैसला लिया। अब डेयरी संचालकों के घरों पर बुलडोजर चलेगा।

CM Rekha Gupta press conference

CM Rekha Gupta

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के काफिले में बुधवार को गांयों को झुंड घुस गया था, जिसकी वजह से उनका काफिला रुक गया। इस मामले में सरकार ने एक्शन लेने का फैसला लिया। अब डेयरी संचालकों के घरों पर बुलडोजर चलेगा। साथ ही चार्ज भी वसूला जाएगा।

विज्ञापन

सीएम रेखा गुप्ता के काफिले में गायों के झुंड घुस आने पर बड़ा फैसला लिया गया। केशवपुरम जोन में डेयरी संचालकों पर कार्रवाई होगी। डेयरी चालकों की डेयरी सील करने के अलावा उनके घरों पर भी बुलडोजर चलेगा। डेयरी मालिकों के अवैध निर्माण की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी और उन पर जुर्माना भी लगेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

शालीमार में हुई थी ये घटना

आपको बता दें कि जब शालीमार में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का काफिला हैदरपुर फ्लाईओवर की तरफ बढ़ रहा था, तब गायों का झुंड उनके काफिला के सामने आया गया, जिससे उनकी गाड़ियां रुक गईं। सीएम रेखा गुप्ता अपनी गाड़ी से नीचे उतरीं और अधिकारियों को पशुओं के लिए आश्रय स्थल खोजने के निर्देश दिए।

डेयरी मालिकों पर होगा एक्शन

सीएम की सुरक्षा में लगे कर्मियों ने काफिले के सामने से गायों को हटाया। इसके बाद रेखा गुप्ता ने मेट्रो खंभों को दौरा किया और खंभों में लगे पोस्टरों को हटाने के लिए कहा। इसके एक दिन बाद फैसला आया कि इस मामले में डेयरी मालिकों के खिलाफ एक्शन होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ