---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

सीएम रेखा गुप्ता ने शीश महल को बताया सफेद हाथी, जानें क्या है आगे का प्लान

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल के शीश महल को 'सफेद हाथी' बताया। उन्होंने कहा कि इस महल का क्या किया जाए, यह बड़ा सवाल है। इसके अलावा उन्होंने आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचारों की भी पोल खोली।

---विज्ञापन---

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की सत्ता अपने हाथों में ले ली है। उनका पहला बजट भी पेश हो चुका है जिसमें उन्होंने दिल्लीवासियों के हित के लिए कई प्लान का ऐलान किया है। रेखा गुप्ता ने न्यूज़18 इंडिया से बात की और केजरीवाल सरकार और उनके कामों पर निशाना साधा। सीएम ने आप पार्टी के भ्रष्टाचारों का काला चिट्ठा खोला और एक-एक कर उन्हें गिनवाया। उन्होंने शीश महल को भी नहीं छोड़ा और उसे ऐसा सफेद हाथी कह डाला जो न तो निगले बनता है और न ही उगले बनता है।

शीश महल को बताया सफेद हाथी

इंटरव्यू के दौरान जब रेखा गुप्ता से पूछा गया कि वो शीश महल सबके लिए कब खुलेगा? इस पर रेखा गुप्ता ने कहा कि शीश महल बड़ा प्रश्न है। इस पर विचार करना होगा कि इसका क्या होगा? सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ऐसा काम कर दिया है कि हम ही सोच रहे हैं कि इसका क्या करें। उन्होंने उसे सफेद हाथी कहा और बोला कि वो शीश महल एक ऐसा बड़ा सफेद हाथी वो यहां छोड़ गए हैं जिसे हम न तो खिला सकते हैं और न ही भगा सकते हैं। अब देखते हैं उसके लिए कोई योजना बनाते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ATM से पैसे निकालना होगा महंगा! जानें नए चार्ज और लागू होने की तारीख

बजट के दिन हुआ था ये ऐलान

जानकारी के लिए बता दें कि रेखा गुप्ता ने दिल्ली बजट के दौरान ये बताया था कि शीश महल को एक म्यूजियम के तौर पर रखा जाएगा। उसे देखने पर टिकट होगा। हालांकि अभी तक इस बात का ऐलान नहीं किया गया है कि शीश महल कब से खुलेगा और इसका टिकट कितना होगा।

---विज्ञापन---

शीश महल बनाने में कितना आया था खर्च

बता दें कि शीश महल को बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने साल 2020 में 7.91 करोड़ रुपये खर्च का प्रस्ताव पास किया था। इस काम को पूरा करने तक इसका खर्च 13.21 फीसदी अधिक आया। जी हां, अरविंद केजरीवाल के इस शीश महल को बनाने में कुल 33.66 करोड़ रुपये खर्च किए गए। हैरानी की बात है जिस टॉयलेट पोट की कीमत हजारों में होती है वो केजरीवाल के शीश महल में करोड़ों में लगा। इसके अलावा भी शीश महल में कई ऐसी लग्जरी चीजें हैं जिनके दाम सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: जेलर ने साहिल के बालों पर चलवाई कैंची, जेल से सामने आया नया वीडियो

---विज्ञापन---
First published on: Mar 27, 2025 02:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola