Awadh Ojha On Delhi BJP CM Face : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आए थे, लेकिन अभी तक भारतीय जनता पार्टी यह तय नहीं कर पाई है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अवध ओझा ने वजह बताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली को सिर्फ आम आदमी पार्टी ही चला सकती है।
दिल्ली को लेकर भाजपा के पास कोई विजन नहीं : अवध ओझा
आप नेता अवध ओझा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जबरदस्त अंदरूनी कलह की वजह से भाजपा की ‘विपदा’ सरकार को अबतक कोई CM चेहरा नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली को केवल आप ही चला सकती है। दिल्ली विधानसभा का नतीजे आए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन बीजेपी अभी तक अपना मुख्यमंत्री तय नहीं कर पाई है। भाजपा के पास दिल्ली को लेकर कोई विजन नहीं है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली BJP विधायक दल की बैठक टली, शपथ ग्रहण समारोह की नई तारीख आई सामने
10 सालों में आप सरकार ने जबरदस्त काम किया : अवध ओझा
उन्होंने आप सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले दस साल में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ह्यूमन रिसोर्स (Human Resource) को लेकर जबरदस्त काम किया। BJP के 48 विधायकों में से ऐसा कोई भी नहीं है, जो दिल्ली के काम करा पाए। दिल्ली को चलाना और आगे बढ़ाना केवल AAP को ही आता है।
यह भी पढ़ें : क्या अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें? BJP की शिकायत पर दिल्ली सरकार ने X को लिखा पत्र
हार के बाद भी अवध ओझा ने राजनीति में रहने का किया ऐलान
अवध ओझा ने आगे कहा कि बीजेपी अपने 48 विधायकों में से एक व्यक्ति नहीं चुन पा रही है, जो इनका नेतृत्व कर सके। इनके पास कोई नीति और चेहरा नहीं है। उन्होंने अपनी हार पर कहा कि वे दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़े और जनता ने उन्हें जबरदस्त प्यार और आशीर्वाद दिया। उनका राजनीति से पीछे हटने का कोई मन नहीं है। वे राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
7 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
9 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
11 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
15 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
17 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
18 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines