Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Virendraa Sachdeva Write Letter To LG : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बंपर जीत मिली। नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली बीजेपी में मंथन चल रहा है। इस बीच दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और आतिशी पर बड़ा आरोप लगाया है।
दिल्ली बीजेपी के चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने एलजी को पत्र लिखकर कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चीफ मिनिस्टर ऑफिस के सोशल मीडिया अकाउंट का नाम केजरीवाल के नाम पर रखा। उन्होंने सरकारी मशीनरी को हाईजैक कर रखा था, जिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढे़ं : ‘आतिशी को हराने की साजिश कर केजरीवाल खुद हारे’, BJP सांसद का बड़ा दावा
उन्होंने आतिशी पर आरोप लगाया कि वह भ्रम फैला रही हैं। कार्यवाहक सीएम आतिशी द्वारा फैलाए जा रहे झूठ पर बिजली वितरण कंपनियों को तुरंत स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया जाना चाहिए कि वह जनता को धोखा दे रही हैं। इसे लेकर वीरेंद्र सचदेवा ने एलजी से दोनों के खिलाफ एक्शन लेने का आग्रह किया।
#WATCH | Delhi | BJP President in Delhi, Virendraa Sachdeva, says, “I have written a letter to the Lieutenant Governor that Delhi government’s IT department should investigate how Arvind Kejriwal hijacked the account of Delhi CMO while he was the CM… Secondly, on the lies being… pic.twitter.com/zxLs6h4kmY
— ANI (@ANI) February 14, 2025
वीरेंद्र सचदेवा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सीएम रहते हुए जिस तरह से सीएमओ ऑफिस के अकाउंट को हाईजैक किया था, कहे तो अपहरण किया था। इसे लेकर दिल्ली सरकार के आईटी विभाग को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस तरह की घटनाएं आगे न हो, इसके लिए भी एलजी से निवेदन किया गया है।
यह भी पढे़ं : अरविंद केजरीवाल की विधायकों के साथ बैठक खत्म, आतिशी ने बताया- AAP का क्या है अगला प्लान?
उन्होंने आगे कहा कि आतिशी को पहले 10-11 सालों की लूट का हिसाब देना पड़ेगा। आतिशी भी उस गैंग का हिस्सा हैं, जिसने दिल्ली को लूटने का काम किया। जिस दिन सीएजी की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी, उस दिन आतिशी से सवाल पूछेंगे।
एक्स पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल @CMODelhi का नाम और आईडी बदलकर @KejriwalatWork किए जाने के खिलाफ @BJP4Delhi की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार ने @X को चिट्ठी लिखकर मामले की जानकारी दी और पुराने अकाउंट को रीस्टोर करने का अनुरोध किया।@NBTDilli pic.twitter.com/9NTYlog6l2
— Prashant Soni (@PrashantSoniNBT) February 14, 2025
एक्स पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल @CMODelhi का नाम और आईडी बदलकर @KejriwalatWork किए जाने के खिलाफ बीजेपी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार ने एक्स को चिट्ठी भेजकर मामले की जानकारी दी और पुराने अकाउंट को रीस्टोर करने का अनुरोध किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।