Delhi Election: 2 पूर्व सांसदों-4 मौजूदा विधायकों को टिकट, जानें BJP की पहली लिस्ट में क्या है खास?

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की।

Parvesh Verma-Ramesh Bidhuri

Parvesh Verma And Ramesh Bidhuri (File Photo)

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए दो पूर्व सांसदों और 4 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया। आइए जानते हैं कि BJP की पहली लिस्ट में क्या है खास?

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 4 वर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया है, जिसमें रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, विश्वासनगर से ओम प्रकाश शर्मा, घोंडा से अजय महावर और रोहतसनगर से जितेंद्र महाजन को उम्मीदवार बनाया गया है। बाकी तीन मौजूदा विधायकों का टिकट अभी होल्ड पर है, क्योंकि उनके विधानसभा क्षेत्रों में अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन

इन दो पूर्व सांसदों को मिला टिकट

विज्ञापन

भाजपा ने दो पूर्व सांसदों पर भी भरोसा जताया है, जिनका लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट कट गया था। प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, जबकि पार्टी ने कालकाजी से सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को चुनावी मैदान उतारा है।

पार्टी के बड़े नेताओं पर भी जताया भरोसा

विज्ञापन

बीजेपी की पहली लिस्ट में पार्टी के बड़े नेताओं को भी टिकट मिला है। पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम को करोल बाग से टिकट दिया है, जो एक एससी रिजर्व सीट है। साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद जनकपुरी से चुनावी ताल ठोकेंगे।

विज्ञापन

दो सिख नेताओं को भी बनाया उम्मीदवार 

पार्टी ने सिख समुदाय से दो नेताओं को टिकट दिया है, जिसमें सरदार अरविंद सिंह लवली को गांधीनगर और सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा को राजौरी गार्डन से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बीजेपी ने 29 प्रत्याशियों में से सिर्फ दो महिला को टिकट दिया है। शालीमार बाग से रेखा गुप्ता और सीमापुरी से कुमारी रिंकू को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ