बाइक में लगाई आग, फिर सेंकने लगा हाथ; सीसीटीवी फुटेज में सामने आया सिरफिरे का कारनामा

Man Burnt Neighbor’s Bike To Get Heat : दिल्ली में एक शख्स को इतनी ठंड लगी कि जब उसे तापने के कुछ नहीं मिला तो उसने अपने पड़ोसी की बाइक को ही आग लगा दी।

Burning Bike

जलती हुई बाइक

Man Burnt Neighbor’s Bike To Get Heat : दिल्ली के पुल पहलादपुर थाना इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने पड़ोसी की बाइक में देर रात आग लगा दी और उसके बाद वहीं पर खड़ा हुआ हाथ तापते हुए नजर आया। अगली सुबह पड़ोसी को जली हुई हालत में बाइक मिली तो उसके होश फाख्ता हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाई तो अजब ही नजारा देखने को मिला। फुटेज में पीड़ित के पड़ोसी को बाइक में आग लगाते हुए और उसके बाद वहीं खड़े होकर आग तापते हुए देखा जा सकता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है। इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है या फिर उसने नशे की हालत में बाइक को आग लगाई।

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

मामले में पुलिस यह एंगल भी देख रही है कि कहीं दोनों पड़ोसियों के बीच रंजिश की स्थिति तो नहीं है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। आरोपी की आयु 40 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। बता दें कि इस समय राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली कड़ाके की ठंड का सामना कर रही है। सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है और दिन में शीत लहर चल रही है। इसके चलते आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ