Arvind Kejriwal Letter on His Health Update: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल में तबीयत खराब होने का मुद्दा गहराता जा रहा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की जेल में इंसुलिन उपलब्ध कराने की मांग पर फैसला सुरक्षित रखा हुआ है। वहीं इस बीच AAP के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है।
दावा किया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल सुपरिंटेंडेंटे को चिट्ठी लिखी जेल प्रशासन द्वारा उनकी हेल्थ को लेकर दिए जा रहे बयानों पर दुख जताया है। चिट्ठी में CM केजरीवाल ने लिखा है कि समाचार पत्र में तिहाड़ जेल प्रशासन का मेरी हेल्थ पर दिया गया बयान पढ़ा, लेकिन खबर पढ़कर काफी दुख हुआ।
प्रशासन की ओर से दिए गए दोनों बयान झूठे हैं। मैं प्रतिदिन इन्सुलिन दिए जाने को कह रहा हूं। शुगर चेक करने वाले मीटर की रीडिंग भी उन्हें दिखाई। बताया कि दिन में 3 बार चेक कर रहा हूं और यह 250 से 320 के बीच है। AIIMS के डॉक्टरों ने ऐसा नहीं कहा कि टेंशन की कोई बात नहीं, बल्कि उन्होंने केस हिस्ट्री देखकर बताने की बात कही थी। इससे लगता है कि तिहाड़ जेल प्रशासन राजनीतिक दबाव में इस तरह के झूठे बयान दे रहा है।
क्या बयान दिए गए और केजरीवाल ने क्या कहा?
तिहाड़ जेल प्रशासन ने पहला बयान दिया कि अरविंद केजरीवाल ने इन्सुलिन का मुद्दा कभी नहीं उठाया। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सरासर झूठ है। मैं पिछले कई दिन से इन्सुलिन दिए जाने के बारे में जेल कर्मियों से कह रहा हूं। मैंने चेकअप करने आए डॉक्टरों को भी बताया कि शुगर लेवल बहुत हाई है। मैंने ग्लूको-मीटर की रीडिंग भी दिखाई।
डॉक्टरों को बताया कि दिन में 3 बार शुगर लेवल पीक पर चला जाता है। शुगर लेवल 250-320 और फास्टिंग का शुगर लेवल रोज़ 160-200 के बीच है। जब मैंने रोज इन्सुलिन मांगी है तो तिहाड़ जेल प्रशासन कैसे कह रहा है कि मैंने इन्सुलिन का मुद्दा नहीं उठाया?मैंने रोज़ इन्सुलिन की माँग की है। तो आप यह झूठा बयान कैसे दे सकते हैं कि केजरीवाल ने कभी इन्सुलिन का मुद्दा नहीं उठाया?
तिहाड़ प्रशासन ने बयान दिया कि AIIMS के डॉक्टर ने जेल प्रशासन और अरविंद केजरीवाल को आश्वस्त किया है कि चिंता वाली कोई बात नहीं है। इस पर भी अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बयान भी सरासर झूठ है। AIIMS के डॉक्टरों ने किसी तरह का आश्वासन नहीं दिया। न ही उन्होंने कहा कि टेंशन लेने वाली बात नहीं है। उन्होंने शुगर लेवल की रेगुलर रिपोर्ट और शुगर केस हिस्ट्री मांगी है, जिसे देखने के बाद उन्होंने अपनी राय देने को कहा था। फिर तिहाड़ प्रशासन झूठा बयान क्यों दे रहा कि डॉक्टरों ने आश्वासत किया है और टेंशन वाली बात नहीं कहा?
यह भी पढ़ें:कांग्रेस के विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची जारी, 38 कैंडिडेट्स का ऐलान, किसे-कहां से मिला टिकट?
यह भी पढ़ें:‘मोदी सुन ले…आजादी’; यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ने क्यों लगाए विरोधी नारे? वायरल हुआ वीडियो
यह भी पढ़ें:नाक से बहा खून, चश्मा टूटा…मुझे मारने की साजिश हुई; योगी आदित्यनाथ के मंत्री निषाद पर हमले का Video Viral
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
41 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
15 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
18 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
21 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
23 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines