---विज्ञापन---

देश angle-right

कांग्रेस के विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची जारी, 38 कैंडिडेट्स का ऐलान, किसे-कहां से मिला टिकट?

AP Assembly Election Congress Candidates: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पहली सूची में 38 कैंडिडेट्स का ऐलान हुआ है। आइए देखते हैं कि किसे कहां से टिकट दिया गया है?

---खबर नीचे जारी है---

Andhra Pradesh Assembly Election Congress Candidates: कांग्रेस ने आंध्र प्रदेध विधानसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 175 में से 38 उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है। कांग्रेस ने बीते दिन हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में इन प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई थी और आज नामों का ऐलान कर दिया गया। बता दें कि आंध्र प्रदेश में इस साल लोकसभा चुनाव 2024 के साथ विधानसभा चुनाव 2024 भी होने हैं। 13 मई को एक ही चरण में मतदान होंगे और मतगणना 4 जून को होगी। उसी दिन लोकसभा चुनाव परिणाम भी आएगा।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

कांग्रेस ने इन नेताओं को दिया चुनाव टिकट

1. श्रीकाकुलम- अंबाती कृष्ण राव
2. बोब्बिली- मारिपि विद्यासागर
3. गजपतिनगरम- डोला श्रीनिवास
4. नेल्लीमर्ला- सरगदा रमेश कुमार
5. विशाखापत्तनम उत्तर- लक्कराजू रामा राव
6. चोदावरम- जगत श्रीनिवास
7. इलामंचिली- तार नरसिंग राव
8. गन्नावरम- कोंडेती चिट्टीबाबू
9. अचंता- नेक्कंती वेंकट सत्यनारायण
10. विजयवाड़ा पूर्व- सुंकारा पद्मश्री
11. जग्गय्यापेटा- कर्नाति अप्पाराव
12. ताड़ीकोंडा- मणिचला सुशील राजा

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:‘मोदी सुन ले…आजादी’; यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ने क्यों लगाए विरोधी नारे? वायरल हुआ वीडियो

TDP और भाजपा गठबंधन में लड़ेंगी चुनाव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस सभी सीटों पर लड़ेगी। वहीं भाजपा और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। सीट शेयरिंग फॉर्मला गत 11 मार्च को फाइनल हो गया था, जिसके अनुसार, भाजपा 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। TDP 144 विधानसभा सीटों, पवन कल्याण की जनसेना पार्टी 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। TDP 128 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। 16 कैंडिडेट्स की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। भाजपा ने अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। जनसेना पार्टी 7 कैंडिडेट्स की घोषणा कर चुकी है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:नाक से बहा खून, चश्मा टूटा…मुझे मारने की साजिश हुई; योगी आदित्यनाथ के मंत्री निषाद पर हमले का Video Viral

कितना चाहिए बहुमत, 2019 में क्या थी स्थिति?

---खबर नीचे जारी है---

बता दें कि आंध्र प्रदेश में सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों को 175 में 88 विधानसभा सीटें जीतकर बहुमत हासिल करना होगा। विधानसभा चुनाव 2019 में चुनाव जीतकर जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री बने थे। उनकी पार्टी YSR कांग्रेस ने 151 सीटें जीती थीं। 49.95 प्रतिशत वोट लिए थे। वहीं चंद्रबाबू नायडू की TDP 23 सीटें जीतकर विपक्ष में बैठी थी। पार्टी को 39.17 प्रतिशत वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल के बाद AAP टारगेट…दिल्ली शराब घोटाले में ED अब उठाएगी ये बड़ा कदम

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 22, 2024 12:56 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola