CM केजरीवाल की मीटिंग से MLA अमानतुल्लाह खान गायब; घर पर नहीं मिले, फोन भी स्विच ऑफ

Amanatullah Khan Missed Arvind Kejriwal Meeting: अरविंद केजरीवाल ने विधायकों की मीटिंग बुलाई, लेकिन विधायक अमानतुल्लाह खान बैठक में नहीं आए। न वे घर पर मिले और न ही उनका फोन मिल रहा है। उनके अंडरग्राउंड होने की चर्चा सियासी गलियारों में है।

Delhi AAP MLA Amanatullah Khan

विधायक अमानतुल्लाह खान के बैठक में शामिल नहीं होने से सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन

Amanatullah Khan Missed Arvind Kejriwal Meeting: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने आज अपनी आम आदमी पार्टी के हेड ऑफिस में अपने विधायकों की बैठक बुलाई, लेकिन बैठक में ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान नहीं आए। वे अपने घर पर नहीं हैं और उनका फोन भी बंद आ रह है। इस घटना ने सियासी चर्चा का बाजार गरम कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, विधायक अमानतुल्लाह खान और उनका बेटा अनस अंडरग्राउंड है। विधायक के बेटे अनस अहमद पर नोएडा में सेक्टर-95 स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट करने और उन्हें धमकी देने का आरोप है।

 

विज्ञापन

मारपीट की CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा के अनुसार, नोएडा पुलिस विधायक पिता और पुत्र के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस टीम विधायक को नोटिस देने के लिए उनके घर गई, लेकिन वह नहीं मिले। विधायक खान और उनका बेटा अनस जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनके फोन भी बंद हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अनस तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गया, लेकिन वह पहले उनकी कार में तेल डलवाने के लिए लाइन तोड़कर आगे आ गया। रोकने पर वह कारिंदे से मारपीट करने लगा। मारपीट की CCTV फुटेज पुलिस को मिली है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विधायक ने पुलिस पर लगाए फंसाने के आरोप

वहीं विधायक खान का कहना है कि उनका बेटा अनस अपने दोस्त के साथ लॉ का एग्जाम देने जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर रुका तो कर्मचारियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट भी की। मेरी छवि खराब करने और पुलिस कार्रवाई में फंसाने के लिए अधूरी CCTV फुटेज दिखाई जा रही है। स्थानीय पुलिस से फोन आने के बाद वह पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उसके मालिक से बात की और मामले को सुलझा भी लिया था। समझौता होन के बावजूद कानूनी पचड़े में फंसने की कोशिश की जा रही है। यह जरूर विरोधियों की साजिश है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ