BJP Sankalp Patra-3 Releases : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ 10 दिन बचे हैं। राजनीतिक दलों ने अपना चुनाव अभियान और तेज कर दिया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र पार्ट 3 जारी किया और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि वे यमुना में कब डुबकी लगाएंगे?
पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इसके बाद अमित शाह ने कहा कि मैं आप सबके सामने आज दिल्ली 2025 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का अंतिम हिस्सा जारी करने के लिए उपस्थित हुआ हूं। जैसे कि भाजपा की परंपरा है, हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं, चुनाव को जनसंपर्क का माध्यम भी मानते हैं। चुनावों के माध्यम से बनने वाली सरकारों के नीति निर्धारण को निश्चित करने के लिए हम जनता के बीच जाकर चुनाव में भाजपा से उनकी क्या अपेक्षा है, ये जानकारी भी एकत्र करते हैं।
यह भी पढे़ं : ‘केजरीवाल के नाम की पहेली नहीं समझ पा रही BJP’, Manthan 2025 में क्या बोले आशुतोष?
विश्वास का सवाल होता है बीजेपी के लिए संकल्प पत्र : अमित शाह
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र विश्वास का सवाल होता है और करने वाले कामों की सूची होता है। ये कोरे वादे नहीं होते हैं। 2014 से नरेंद्र मोदी ने देश के अंदर पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस को स्थापित किया है और भाजपा ने जितने भी चुनाव आए, उनमें जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने का गंभीरता से प्रयास किया है। इसलिए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे कलस्टर के निवासियों, असंगठित मजदूरों, मध्यम आय वर्ग, व्यापारियों, पेशेवरों के साथ नीचे तक जाकर सुझाव प्राप्त करने का काम किया है। अलग-अलग प्रकार के 1 लाख 8 हजार लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं। 62 प्रकार की अलग-अलग समूहों की बैठक की गई और 41 एलईडी वैन के माध्यम से हमने सुझाव मांगे।
केजरीवाल ने शीश महल बना दिया : शाह
शाह ने आगे कहा कि दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार का कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने बंगला लिया, यहां तक तो ठीक था, लेकिन 51 करोड़ से ज्यादा खर्च करके 4 बंगलों को एक साथ मिलाकर इन्होंने एक शीश महल बना दिया।
आपकी विश्व प्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही जनता : केंद्रीय गृह मंत्री
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में मैं यमुना को एकदम शुद्ध कर दूंगा और कहा था कि मैं दिल्लीवालों के सामने यमुना में डुबकी लगाऊंगा। मैं केजरीवाल को याद कराना चाहता हूं कि केजरीवाल दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप डुबकी लगाओगे। इन्होंने (केजरीवाल और आप ने) काम नहीं करने का एक नया तरीका ढूंढा है। कोई भी काम नहीं करना है तो ये कहते हैं कि हमें पूर्ण राज्य का दर्जा दे दीजिए। जब इन्होंने वादा किया और चुनाव लड़ा तो क्या इन्हें दिल्ली का स्टेटस मालूम नहीं था क्या? केवल बहाने बनाना इनकी फितरत है।
‘डबल इंजन की सरकारों ने राज्यों को बदलने का काम किया’
केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि देश में जहां-जहां चुनाव आया और देश एवं राज्यों की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मैंडेट दिया, वहां डबल इंजन सरकारों ने हर राज्य को बदलने का काम किया है। नरेंद्र मोदी ने आज पूरे देश में एक विश्वास पैदा किया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को बरकरार रखते हुए भी सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी विकास संभव है।
यह भी पढे़ं : ‘चुनाव से पहले ‘कत्ल की रात’…’, अरविंद केजरीवाल ने क्यों कही ये बात?
भाजपा के संकल्प पत्र में क्या-क्या?
1. गिग वर्कर्स को 10 लाख रुपये तक का जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा 5 लाख तक का
2. टेक्सटाइल वर्कर्स को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा 5 लाख तक और 15000 रुपये का टूलकिल प्रोत्साहन
3. निर्माण श्रमिकों को टूलकिट प्रोत्साहन के लिए 10000 रुपये तक, 3 लाख रुपये तक ऋण, दुर्घटना बीमा 5 लाख तक एवं जीवन बीमा 10 लाख रुपये तक का
4. युवाओं को 50000 सरकारी नौकरियां, 20 लाख रोजगार व स्वरोजगार के अवसर, जरूरतमंद छात्रों को मेट्रो में फ्री यात्रा के लिए एनसीएमसी में 4000 रुपये साल
5. मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों व वकीलों को 10 लाख रुपये तक जीवन बीमा और 10 लाख रुपये तक स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा
6. 20000 करोड़ रुपये के निवेश से एकीकृत पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, दिल्ली बनेगी 100 प्रतिशत ई-बस सिटी, जल्द पूरा होगा मेट्रो फेज 4 का काम एवं मेट्रो और बसें 24/7 उपलब्ध
7. भव्य महाभारत कॉरिडोर करेंगे विकसित
8. यमुना नदी को करेंगे पुनर्जीवित एवं यमुना रिवर फ्रंट का होगा विकास
9. मैनुअल स्कैवेंजिंग होगी 100 प्रतिशत समाप्त, श्रमिकों को कौशल विकास और रोजगार के अवसर मिलेंगे
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
17 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
18 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
21 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
21 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
21 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines