Manthan 2025

'केजरीवाल के नाम की पहेली नहीं समझ पा रही BJP', Manthan 2025 में क्या बोले आशुतोष?

Manthan 2025 : नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में चल रहे मंथन 2025 प्रोग्राम में राजनीतिक विश्लेषक, आप, बीजेपी, कांग्रेस के नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे पर दिल्ली की स्थिति बिगाड़ने का आरोप लगाया।

Manthan 2025 : नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में मंथन 2025 कार्यक्रम चल रहा है। वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक आशुतोष, भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़, कांग्रेस के प्रवक्ता अभय दुबे ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दिल्ली चुनाव पर बहस की। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

विज्ञापन

आशुतोष ने कहा कि अगर इस बार भाजपा नहीं जीती तो कब जीतेगी और इस बार आप नहीं हारी तो कब हारेगी, ये तो भगवान मालिक हैं। इस बार बीजेपी के पास आप को हराने का गोल्डन चांस था, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने कहीं न कहीं अपनी बस मिस कर दी। 11 साल में एंटी इनकम्बेंसी, भ्रष्टाचार के आरोप, अरविंद केजरीवाल की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत कम हो जाता है, लेकिन विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ जाता है। बीजेपी अबतक यह समझ नहीं पा रही है कि अरविंद केजरीवाल के नाम की क्या पहेली है? केजरीवाल का दिल्ली की जनता से लव अफेयर क्या है?

विज्ञापन

दिल्ली में 10 साल से आपदा : सुधांशु त्रिवेदी

विज्ञापन

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली में आपदा 10 साल से है। दिल्ली की जनता समझ गई है कि उनके हित में कौन है और कौन नहीं। लोकसभा चुनाव अहम था, क्योंकि आप-कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और अब 6 महीने के बाद एक दूसरे खिलाफ लड़ रहे हैं। केजरीवाल डिकोड हो गए। कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी यानी पुरानी शराब पुरानी बोतल में और आप नई पार्टी यानी पुरानी शराब नई बोतल में। नया यह है कि शराब की एक बोलत के साथ दूसरी फ्री। अगर अरविंद केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाएंगे तो उनकी सियासत डूब जाएगी।

अधूरे काम पूरे करने के लिए 5 साल और चाहिए : प्रियंका कक्कड़

विज्ञापन

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले मामले में आजतक सीबीआई को कुछ नहीं मिला। प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर पथराव करवाया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केजरीवाल पर सिक्योरिटी थ्रेड का खतरा बताया। दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को पथराव नहीं दिख रहा है, लेकिन फिर भी अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा हटा दी गई। अधूरे काम पूरे करने के लिए पांच साल और चाहिए।

विज्ञापन

आज पूरी दिल्ली खांस रही है : अभय दुबे

अभय दुबे ने कहा कि 10 साल तक दिल्ली की समस्या का समाधान एक-दूसरे को गाली देकर निकालते थे और आज खून के प्यासे हो गए। पथराव किया जा रहा और गाड़ी चढ़ाई जा रही है। एक नेता जो पहले खांसता था और दिल्ली चमचमाती थी, लेकिन आज उस नेता का चेहरा चमक रहा है और पूरी दिल्ली खांस रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ