Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा, AAP नेताओं की गिरफ्तारी पर बोलीं आतिशी

AAP Leaders Atishi Target BJP, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही ‘आप’ लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस गिरफ्तारी को लेकर अब तक ‘आप’ के नेताओं का रिएक्शन सामने आया है। दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने भी गुरुवार को एक प्रैस कॉफ्रेंस में संजय […]

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Oct 5, 2023 19:59

AAP Leaders Atishi Target BJP, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही ‘आप’ लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस गिरफ्तारी को लेकर अब तक ‘आप’ के नेताओं का रिएक्शन सामने आया है। दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने भी गुरुवार को एक प्रैस कॉफ्रेंस में संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर कई तीखे वार किये है।

2024 में अपनी हार देख चुकी है भाजपा 

आतिशी ने कहा कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने निश्चित हार से भाजपा ने बौखलाहट में पूरे देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया है। हार के डर से भाजपा ने अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज चाहे वो पत्रकार हो या विपक्षी नेता सभी को दबाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि, कल ईडी द्वारा संजय सिंह की गिरफ़्तारी भी इस अघोषित आपातकाल में विपक्ष की आवाज़ को दबाने का एक प्रयास है। भाजपा 2024 का चुनाव ईडी-सीबीआई के दम पर लड़ रही है। जिसके जरिए भाजपा विपक्ष के हर नेता को निशाना बना रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पंजाब में साढ़े 3 लाख की धोखाधड़ी, एक को ऑनलाइन भैंस बेचने पर चूना लगा, दूसरे का दोस्त निकला ‘गद्दार’

संजय सिंह की गिरफ़्तारी

मंत्री ने आगे कहा कि, पिछले 4 दिनों में भाजपा ने पहले अपने खिलाफ उठाने वाली आवाज़ दबाने के लिए कुछ पत्रकारों के घर पर भी रेड डाली, किसानों की मांग उठाते टीएमसी सांसदों के साथ तो बर्बरता की हदें पार हुई है। इसी तरह से आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को गिरफ़्तार किया गया।

---विज्ञापन---

पिछले 15 महीनों से चल रही जांच 

आतिशी ने आगे कहा कि, भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले 15 महीनों में उनकी सारी एजेंसियों और उनके 500 से ज्यादा अफसर से तथाकथित एक्साइज पालिसी घोटाले की जांच करवा रहे है, लेकिन इसके बाद भी कोर्ट में केंद्र सरकार 1 रुपये के भ्रष्टाचार का सबूत पेश नहीं कर पाई है। उन्होंने आगे कहा कि पहले भी इन्होंने मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मारा था, जहां से इन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद इन्होंने सिसोदिया के पैतृक गांव में छापा मारा, लॉकर में छापा मारा, उनके ऑफिस में छापा मारा वहां से भी कुछ नहीं मिला।

First published on: Oct 05, 2023 07:59 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.