Ola Electric Scooty Scam: 1000 हजार लोगों से ठगी, 3 राज्यों में छापेमारी के बाद 20 गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा माजरा

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Ola Electric Scooty Scam: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी की डीलरशिप, और स्कूटी देने के बहाने ठगों ने एक हजार लोगों को चुना लगाया। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह अब तक लोगों को करोड़ों रुपए ठग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक शिकायत मिली थी कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी की डीलरशिप देने के नाम पर पैसे लिए हैं। जांच में पता चला कि यह ऑन लाइन फ्रॉड देशभर में चल रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी। फोन सर्विलांस की मदद से बेंगलुरु, गुरुग्राम और पटना में हुई छापेमारी कर इस ठगी से जुड़े 20 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से कोई फोन पर बात करता था तो कोई बैंक डिटेल संभालता था।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के डीसीपी (आउटर नॉर्थ) देवेश महला ने बताया कि जिला साइबर क्राइम पुलिस ने देश भर में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी घोटाले का भंडाफोड़ किया है। इसमें 1000 से अधिक पीड़ितों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने इस घोटाले की जांच के सिलसिले में बेंगलुरु, गुरुग्राम और पटना में हुई छापेमारी में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 114 सिम कार्ड,  60 मोबाइल फोन, 7 लैपटॉप जब्त किए हैं। जांच में 25 बैंक अकाउंट से 5 करोड़ के ट्रांसजेक्शन का पता चला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ