Delhi: कैदी के पेट में हुआ दर्द, फिर उसके पेट से जो निकला जानकर आप हो जाएंगे हैरान

tihar jail

नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी के पेट में तेज दर्द हुआ। सामान्य प्रक्रिया के तहत उसे जेल के डॉक्टर को दिखाया गया। जब डॉक्टर ने उसके पेट का एक्सरे किया तो सब भौचक्के रह गए। पेट में चार चीजें ऐसी थी जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। गहनता से जांच की गई तो कैदी के पेट में एक नहीं दो मोबाइल फोन दिखे। बाद में किसी तरह मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद कैदी की जान बचाई गई और उसके पेट से दो मोबाइल फोन निकाले गए हैं।

विज्ञापन

दो ओर चीजें पेट में 

विज्ञापन

तिहाड़ जेल सूत्रों की मानें तो अभी कैदी के पेट में दो अन्य क्या सामान है इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। कैदी अभी डॉक्टरों की निगरानी में है। कैदी के असहनीय पेट दर्द हो रहा था। जिसके बाद उसके पेट से मोबाइल फोन निकाले गए हैं। वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल जेल से बाहर अपने परिचितों से बात करने में करने वाला था। मोबाइल फोन मिलने से जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है। उसके साथ बैरक में रहने वाले अन्य कैदियों की भी जांच की जा रही है।

गड्ढों में मिले मोबाइल

विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में जेल में मोबाइल फोन ब्रिकी की बात सामने आई थी। जिसके बाद जेल प्रशासन ने मोबाइल के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। जेल के टूट फर्श व गड्ढों में कैदियों द्वारा छिपाए बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए थे। जेल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल के मुताबिक जेल में प्रत्येक व्यक्ति की चेकिंग काफी गंभीरता से की जा रही थी। इसी बीच जेल नंबर एक में बंद कैदी के पेट से फोन मिले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ