दिल्ली में अब खुद चला सकेंगे मेट्रो… आज से जनता के लिए खुलेगा नया मेट्रो म्यूजियम, जानिए क्या है खास?

Delhi Metro Museum: दिल्ली एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है. दिल्ली की जनता को नए साल से पहले नया मेट्रो म्यूजियम मिलने जा रहा है, जहां आप करीब से मेट्रो का अनुभव ले सकते हैं. इसमें क्या खास है, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Delhi Metro Museum

Credit: Social Media

नए साल से पहले दिल्ली की जनता को नई सौगात मिलने जा रही है. 19 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो म्यूजियम की शुरुआत की है. जहां आपको मेट्रो के बारे में करीब से जानने का सुनहरा मौका मिलेगा. बुधवार को सीएम रेखा गुप्ता ने मेट्रो म्यूजियम की शुरुआत की, जिसकी एंट्री फीस सिर्फ 10 रुपये होगी.

विज्ञापन

मेट्रो म्यूजियम में क्या है खास?

दिल्ली मेट्रो म्यूजियम की सबसे मजेदार बात ये है कि यहां पर आप मेट्रो चलाने का वर्चुअल अनुभव ले सकते हैं, ये बिल्कुल फ्री है. म्यूजियम में दो सिम्युलेटर मशीन हैं, इसमें कई ऑप्शन हैं जैसे कि बारिश, फॉग, दिन-रात, जिनमें से आप कुछ भी चुनकर ड्राइविंग का लुत्फ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे मिलेगी म्यूजियम में एंट्री?

मेट्रो म्यूजियम सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर बना है, जहां एंट्री करते ही आपको लगेगा जैसे आप किसी मेट्रो स्टेशन में ही मौजूद हैं. काउंटर पर आपको 10 रुपये का टोकन मिलेगा, जिसके बाद आप म्यूजियम के अंदर जा सकते हैं, जहां 1995 में DMRC की स्थापना और प्रमाणपत्र का डिस्प्ले नजर आएगा. डीएमआरसी बारे में जानकारी देने के लिए स्लाइड्स लगाई गई हैं, जो उसके इतिहास को बयां करती हैं. मेट्रो मैन के नाम से मशहूर दिल्ली मेट्रो के पहले एमडी ई. श्रीधरन के योगदान के बारे में भी डिटेल दी गई है. इसके बाद एक डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है, जिसमें मेट्रो के बढ़ते नेटवर्क के बारे में पूरी जानकारी है

सीएम रेखा गुप्ता ने की अपील

मेट्रो म्यूजियम में एक सेल्फी प्वॉइंट भी बनाया गया है, जहां एक मॉडल ट्रेन मौजूद है. साथ ही एक सवाल जवाब राउंड भी रखा गया है, जिससे ये पता चलेगा कि मेट्रो के बारे में लोगों को कितनी जानकारी है. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली मेट्रो म्यूजियम अपने आप में एक मिसाल है, ये दिल्ली मेट्रो की गौरवशाली यात्रा को दर्शाता है. सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लोगों से ये अपील है कि वो इस म्यूजियम को देखने जरूर आएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ