दिल्ली-NCR में भयंकर ठंड का रेड अलर्ट, AQI पहुंचा 500 के करीब, पढ़ें बारिश को लेकर IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather And AQI: दिल्ली और नोएडा में घना कोहरा छाने से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वहीं बारिश होने का अलर्ट भी दिया गया है, क्योंकि आज 19 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इस बीच AQI की बात करें तो दिल्ली-नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 500 के करीब पहुंच गया है.

Delhi AQI | Weather Forecast | IMD Alert

दिल्ली में घने कोहरे के साथ जहरीली हवा वाला स्मॉग भी छाया हुआ है.

Delhi NCR Weather And AQI: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज घना कोहरा छाया है, वहीं दोनों शहरों ने स्मॉग की मोटी चादर भी ओढ़ी हुई है. आज दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 345 है, वहीं ग्रेटर नोएडा का AQI 404 रिकॉर्ड हुआ है. नोएडा का AQI भी 444 है, यानी अब दिल्ली से ज्यादा नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्रदूषित हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अनुमान लगाया है.

विज्ञापन

2 दिन बारिश होने का येलो अलर्ट जारी

हालांकि दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी होने के आसार नहीं हैं, लेकिन रीजनल वेदर फॉरकास्ट सेंटर (RWFC) ने 2 दिन बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं आज भी दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 24 दिसंबर तक के मौसम का अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ेगी और तापमान गिरेगा. बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से है हाल बेहाल

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से हालात बद से बदतर होते जा रहे है. आज भी राजधानी के कई इलाकों में AQI कर लेवल 400 के पार है. ग्रेटर नोएडा में भी AQI 404 रिकॉर्ड हुआ है, वहीं नोएडा का AQI भी 444 है. चांदनी चौक में 325, शाहदरा में 311 AQI है. सबसे खराब स्थिति आरके पुरम की है, जहां एक्यूआई 447 पहुंच गया है, जबकि आनंद विहार और विवेक विहार में AQI 442 है. अन्य प्रमुख क्षेत्रों द्वारका सेक्टर-8 में 429, ओखला में 422, पंजाबी बाग में 418, गाजीपुर में 442, ITO चौक पर 409 और पालम में 447 AQI है.

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम ईरान और आस-पास के इलाकों में जम्मू-कश्मीर और आस-पास के इलाकों में 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हैं. एक पश्चिमी विक्षोभ आज रात को एक्टिव हो सकता है. इसके असर से दिल्ली में अगले 5 दिन के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और उसके बाद मौसम साफ रहेगा. 20, 23 और 24 दिसंबर 2025 की सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है. 21 और 22 दिसंबर को सुबह कोहरे के साथ बादल छाए रहने की संभावना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ