Cloud Burst In Uttarakhand: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर जिले में रविवार देर रात दो गांवों में बदल फटने (Cloud Burst) से तबाही मच गई। जानकारी के मुताबिक दोनों गांवों में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि जनहानि की कोई सूचना नहीं है। सोमवार सुबह इलाके के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। अधिकारियों के मुताबिक दोनों गांवों में रास्तों और खेतों में नुकसान हुआ है।

जोगड़ी और रैतपुरा गांव में हुई घटना

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर में देर रात बादल फट गया। यह घटना जोगड़ी और रैतपुरा गांव में होना बताया जा रहा है। भारी मात्रा में आया पानी और मलबा खेतों व रास्तों के बीच से निकला। इस कारण दोनों गांव के खेतों और रास्तों को नुकसान हुआ है। साथ बिजली-पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया

एसडीएम अजयवीर सिंह ने सोमवार सुबह इन दोनों गांवों का दौरा किया। दौरे के बाद उन्होंने बताया कि किसी मकान को क्षति नहीं पहुंची है। हालांकि कोई जन या पशुहानि भी नहीं है। वहीं मलबे को हटाने के लिए प्रशासन की टीमों को लगाया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में बीते तीन दिन से मौसम खराब है। देहरादून, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भीषण बारिश के आसार हैं।

तीन दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आशंका जताई है कि इन तीन दिनों में कहीं-कहीं भारी बारिश तो कहीं-कहीं बेहद भारी बारिश हो सकती है। वहीं पौड़ी में हो रही बारिश से कर्णप्रयाग-नौटी-पौठाणी, घंडियाल-पाली-डांगी, पोखरीखेत-मासौ राज्यमार्ग समेत 50 से ज्यादा मोटर मार्ग ठप हो गए हैं। उत्तराखंड प्रशासन की ओर से भी लोगों को जागरुक करने के लिए कहा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ