मी लॉर्ड! सलमान खान के साथ भाग गई बहू, कर ली शादी... महिला ने हाईकोर्ट में किया दावा

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने हाईकोर्ट में दावा किया है कि उसकी बहू सलमान खान के साथ भाग गई है और दोनों ने शादी कर ली है। पढ़ें, क्या है पूरा मामला…

chhattisgarh high court salman khan marriage woman claims

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में महिला का दावा- सलमान खान के साथ भाग गई बहू

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ की यह खबर पूरी फिल्मी, पर सच्ची घटना पर आधारित है। बेटे को खो चुकी मां अपनी बहू के खिलाफ कोर्ट में एक केस हार चुकी है, उसके बाद सास ने फिर कोर्ट में केस कर बहू के चरित्र पर जमकर कीचड़ उछाला। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पिछले 10 सालों से एक केस लंबित है। केस एक सास की ओर से बहू के खिलाफ किया गया है। सास का आरोप है कि उसकी बहू ने घर से भागकर अपने प्रेमी से शादी कर ली है। यहां हैरानी वाली बात यह है कि सास अपनी बहू का प्रेमी कथित तौर पर फिल्म अभिनेता सलमान खान को बता रही है, बकायदा फर्जी तस्वीरें भी सबमिट कर दीं, लेकिन बहू के वकील ने कोर्ट में सास के सभी दावों को झुठला दिया।

विज्ञापन

सास ने बहू के खिलाफ किया केस

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में रहने वाली रानी की शादी बसंत लाल से हुई थी, लेकिन 2013 में बसंत लाल ने फांसी लगाकर सुसाइ़ड कर लिया। बसंत लाल की सरकारी नौकरी थी, जो मौत के बाद उसकी पत्नी रानी को मिलने वाली थी। ऐसे में रानी की सास और बसंत लाल की मां बसंती बाई ने रानी के खिलाफ केस कर दिया।

विज्ञापन

‘रानी मेरी बहू नहीं है’

बसंती बाई का कहना था कि रानी उनकी बहू नहीं है। हालांकि सुबूत के अभाव में बसंती बाई छत्तीसगढ़ के जिला न्यायालय में यह केस हार गईं। इसके बाद बसंती बाई ने हाईकोर्ट में दोबारा अपील की।  हाईकोर्ट में बसंती बाई ने दावा किया कि, पति की मौत के बाद रानी कथित तौर पर अभिनेता सलमान खान के साथ भाग गई थी और उसने कथित तौर पर भाईजान संग शादी भी रचा ली है।

विज्ञापन

सास ने सलमान खान के साथ बहू की दिखाई तस्वीरें 

सुबूत के रूप में बसंती बाई ने दोनों की फर्जी तस्वीरें कोर्ट में पेश कीं, जिसमें रानी और बसंती साथ दिखाई दे रहे थे। 2013 के बाद इस केस में तारीख पर तारीख पड़ती रही। मगर हैरानी की बात तो यह है कि यह केस आज भी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पेंडिंग है।

वकील ने बसंती बाई के दावों को बताया झूठा

रानी के वकील ने कोर्ट में इन सभी दावों को झुठा बताया है। वकील का कहना है कि बसंती बाई ने सारी तस्वीरें एडिटिंग की मदद से बनवाई है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि कोर्ट ने अभी तक इस मामले पर अपना फैसला नहीं सुनाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ