कोरबा सीट पर किसकी चलेगी हुकूमत? 'दीदी' या 'भाभी', कौन जीतेगा जनता का दिल?

Jyotsna Mahant Saroj Pandey: छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट पर इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां से दीदी और भाभी आमने-सामने हैं। ‘भाभी’ कांग्रेस से मौजूदा सांसद हैं, जिन्हें इस बार बीजेपी की ‘दीदी’ से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

jyotsna mahant-saroj pandey korba seat

Jyotsna Mahant और Saroj Pandey में से कौन जीतेगा Korba Seat?

Jyotsna Mahant Saroj Pandey Korba Lok Sabha: छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट इस समय काफी चर्चा मे हैं। यहां से बीजेपी ने राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, जबकि कांग्रेस ने मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत को उम्मीदवार बनाया है। इस बार इस सीट पर मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। कोरबा में कुल आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। ज्योत्सना को क्षेत्र में लोग ‘भाभी’, जबकि सरोज पांडे को ‘दीदी’ कहकर बुलाते हैं। ऐसे में इस बार कोरबा में ‘दीदी’ और ‘भाभी’ की जंग देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

कौन हैं सरोज पांडेय?

सरोज पांडेय दुर्ग से सांसद रह चुकी हैं। इस समय वे राज्यसभा की सदस्य हैं। वे बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा, वे 2008 में दुर्ग की वैशाली नगर सीट से विधायक भी रही हैं। मौजूदा समय में वे बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।

विज्ञापन

ज्योत्सना महंत कौन हैं?

ज्योत्सना महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत की पत्नी हैं। वे कोरबा से सांसद हैं। यहां से उनके पति भी सांसद रह चुके हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी तो चरण दास विधानसभा अध्यक्ष रहे। इसके अलावा, जब छत्तीसगढ़ नहीं बना था तो वे मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे। उन्हें यूपीए सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भी बनाया गया। ज्योत्सना महंत को भी मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है, जो सरोज पांडे को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कोरबा में मजबूत स्थिति में बीजेपी

बता दें कि कोरबा जिले की आठ विधानसभाओं में से 6 पर बीजेपी विधायक हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत है। सरोज पांडे के कोरबा से लोकसभा चुनाव लड़ने पर यह सीट हाई प्रोफाइल हो गई है। सभी की नजरें इस सीट पर टिक गई हैं।

विज्ञापन

2019 में क्या रहा परिणाम?

पिछले लोकसभा चुनाव में ज्योत्सना महंत को 46.03 फीसदी वोट मिले थे, जिससे वो जीत दर्ज करने में सफल रहीं। वहीं, 2014 में बीजेपी प्रत्याशी बंशीलाल महतो , जबकि 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी चरण दास महंत की जीत हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ