CM विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के 334 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; बताया कैसे बनेगा विकसित राज्य

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सहकारिता विभाग के अलग-अलग पदों के लिए चुने गए 334 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai (27)

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते दिन राज्य राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस सहकारिता विभाग के अलग-अलग पदों के लिए सिलेक्ट हुए 334 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान उन्होंने अपने पारदर्शिता के साथ भर्ती के संकल्प दोहराया। साथ ही उन्होंने चुने गए सभी उम्मीदवारों को नौकरी शुभकामनाएं दी और ईमानदारी के साथ अपना दायित्व निभाने के लिए कहा है।

विज्ञापन

पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही है भर्ती

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियों की भर्ती कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में ही 9 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। इसी के साथ अब प्रदेश के युवाओं का सपना भी पूरा हो रहा है।

विज्ञापन

क्या सहकारिता का महत्व?

अपने संबोधन में सीएम विष्णुदेव साय ने अमूल का उदाहरण देते हुए युवाओं को सहकारिता का महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान सहकारिता को लेकर कई बेहतरीन सुझाव दिये है। उनके दिए सुझाव पर राज्य सरकार काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सहकारिता का संबंध किसानों से है और हम सभी को एक साथ में आ कर किसानों के जीवन में समृद्धि लानी है।

विज्ञापन

किसान और मजदूर के बच्चों को भी मिलेगा सम्मान

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सहकारिता की बड़ी भूमिका निभाएगा। जिसमे सरकारी कर्मचारियो का अहम योगदान होगा। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि अब प्रदेश के युवाओं के मन में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर किसी तरह डर या शक नहीं होना चाहिए। अब राज्य के किसान और मजदूर के बेटे-बेटियों की प्रतिभा को भी सम्मान मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ