महज 5 साल पहले राजनीत‍ि में ली एंट्री..और 'राजा साहब' को 94 वोटों से दे दी पटखनी, 15 साल का राज किया खत्‍म

Ambikapur Assembly Election Result 2023: टीएस सिंह देव को करीबी मुकाबले में भाजपा के राजेश अग्रवाल ने 94 वोटों से हराया।

TS Singh Dev, Chhattisgarh Assembly Election Result 2023, Ambikapur assembly Seat, Election Result, Chhattisgarh News, live updates, Chunav ka result

Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: अंबिकापुर विधानसभा सीट पर तीन बार से विधायक रहे कांग्रेस के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव चुनाव हार गए हैं। टीएस सिंह देव को करीबी मुकाबले में भाजपा के राजेश अग्रवाल ने 94 वोटों से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार तीन बार बने विधायक

टीएस सिंहदेव पहली बार वर्ष 2008 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अंबिकापुर (जिला सरगुजा) से निर्वाचित हुए। इसके बाद 2013 में दोबारा अपने इसी क्षेत्र से जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे और 6 जनवरी 2014 को विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष चुने गए। वहीं, 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की सत्ता में भारी बहुमत से लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने 2018 के चुनाव में भाजपा प्रतिद्वंद्वी अनुराग सिंह देव के खिलाफ 39,624 के अंतर से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

‘बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध

31 अक्टूबर 1952 को जन्मे टीएस सिंह देव का पूरा नाम त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव है। वह सरगुजा के सिंहासन पर बैठने वाले सबसे अंतिम राजा भी हैं। सरगुजा के महाराजा के रूप में माने जाने वाले टीएस सिंह देव का प्रदेश की 14 सीटों पर बड़ा प्रभाव है। देव की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उनको उनके क्षेत्र के लोग ‘टीएस बाबा’ के नाम से बुलाते हैं। साथ ही, उन्हें छत्तीसगढ़ का सबसे अमीर विधायक भी माना जाता है। वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य की अंबिकापुर विधानसभा को कांग्रेस का गढ़ भी माना जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ