सारंगढ़ बिलाईगढ़: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा 2023 की तैयारी के सिलसिले में कलेक्टोरेट सारंगढ़ के समीप कृषि उपज मंडी परिसर के वेयर हाउस में वोटिंग मशीनों का प्रारंभिक चरण पर जांच 18 जून को शुरू किया गया है। जांच सुबह 24 जून तक प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। इस कार्य में 14 इंजीनियरों के टीम को स्कूल शिक्षा विभाग के 31 मास्टर ट्रेनर के साथ राजस्व, निर्वाचन और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन

एफएलसी कार्य- यह ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रारंभिक स्तर पर जांच (फर्स्ट लेवल चेकिंग) है। इसमें मशीनों की सफाई के बाद प्री-एफएलसी के तहत सीयू, बीयू और व्हीव्हीपैट की जांच की जाती है, फिर कई चिन्ह को लोड किया जाता है, जिसका प्रसारण कक्ष के एलईडी में ऑनस्क्रीन की जाती है। मशीनों में वोटिंग का मॉक टेस्ट किया जाता है, इन जांच स्तरों के किसी भी स्तर पर मशीनों के फेल होने पर रिजेक्ट कर वापस किया जाता है और जांच में पास होने पर आगे के स्तर में जांच के सभी चरणों को पूरा किया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ