'भीषण गर्मी के भीच सुरक्षित रहें, सतर्क रहें, अपना और अपनों ख्याल रखें' छत्तीसगढ़ CM साय का जनता को खास मैसेज

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Video Message: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की जनता को खास संदेश दिया है। सीएम साय ने लोगों को सावधानी बरतने और इससे बचने के लिए कहा है।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Video Message
विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Video Message: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल बना रखा है। मौसम विभाग की तरह से भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों को हीट वेव की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की जनता को खास संदेश दिया है। सीएम साय ने लोगों को सावधानी बरतने और इससे बचने के लिए कहा है। इसके लिए सीएम साय ने भी वीडियो जारी किया है। इस वीडियों में उन्होंने लोगों से खुद का और अपने परिवार का ख्याल रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन

सीएम साय का वीडियो मैसेज

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर इस वीडियो मैसेज को पोस्ट किया है। इस वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी बढ़ोतरी हो रही है। शरीर को झुलसाने वाली गर्म हवाओं के ठप्पे चल रहे हैं, जिसके कारण गर्मी में और ज्यादा इजाफा हो गया है। ऐसे में प्रदेश की जनता से अग्रह है कि वे खुद को और अपने परिवार को इस गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

सीएम साय ने प्रदेश के लोगों से किया आग्रह

सीएम साय ने प्रदेश के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि सुरक्षित रहें, सतर्क रहें, अपना और अपने बच्चों का ख्याल रखें। सिर्फ जरूरी कामों के लिए ही घर से सावधानी के साथ निकलें। इस चिलचिलाती धूप में सिर और कान को कपड़े से अच्छी तरह से बांध कर रखें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो ऐसी स्थिति में ORS का घोल पिएं। अगर इसके बाद भी लू लगने से तबियत खराब हो जाए तो ऐसी स्थिति में तुरंत अस्पताल जाएं। क्योंकि सावधानी में ही समाधान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ