'इन लोग की बात पर किसी को विश्वास नहीं है', प्रियंका गांधी पर बरसे CM विष्णुदेव साय

CM Vishnudev Sai Targtes Priyanka Gandhi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी के धर्म के नाम पर राजनीति वाले बयान पर पटलवार किया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की बात पर किसी का विश्वास नहीं है।

CM Vishnudev Sai Targtes Priyanka Gandhi

CM Vishnudev Sai Targtes Priyanka Gandhi: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के साथ ही समाप्त हो गए, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का चुनाव के बाद भी एक दूसरे पर जुबानी वार जारी है। हाल ही में प्रियंका गांधी ने एक चुनावी सभा में भाजपा पर वार करते हुए कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करके केवल सत्ता में बने रहने चाहती है। अब प्रियांका गांधी के इसी बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पटलवार किया है। सीएम साय ने कहा कि इन लोगों की बात पर किसी का विश्वास नहीं है।

विज्ञापन

सीएम साय का प्रियांका गांधी पर पटलवार

प्रियांका गांधी के बयान पर पटलवार करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस की क्या ही बात कर रही है। इन लोगों की बात पर किसी का विश्वास नहीं है। कांग्रेस ने जनता का विश्वास खो चुका है। इसके साथ ही सीएम साय ने झारखंड दौरे पर बात करते हुए कहा कि वह झारखंड चुनावी दौरे पर रहेंगे। यहां वह 2 लोकसभा सीटों के लिए 3 चुनावी सभाओं को आयोजित करेंगे। झारखंड में अलग-अलग जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले हैं। सीएम विष्णुदेव साय आखिरी चरण के चुनाव से पहले पार्टी प्रचार में अपनी सारी ताकत झोक देंगे।

विज्ञापन

राज्य के श्रमिकों को दी बड़ी सौगात

बता दें कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने राज्य के श्रमिकों को बीते दिन एक बड़ी सौगात दी है। दरअसल साय सरकार ने राज्य के श्रमिकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। नया महंगाई भत्ता 1 अप्रैल, 2024 से लागू होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ