क्लासरूम के अंदर ही अश्लील वीडियो बनाती थी टीचर, वायरल हुआ वीडियो तो पकड़ी गई

School Teacher Objectionable Act :महिला टीचर पर आरोप है कि उसने स्कूल के अंदर कई आपत्तिजनक वीडियो खुद रिकॉर्ड किए। महिला क्लासरूम और बाथरूम में जाकर खुद के वीडियो रिकॉर्ड करती थी।

School Teacher

School Teacher Objectionable Act : स्कूल को मंदिर कहा जाता है, शिक्षकों को उस मंदिर का भगवान लेकिन आज कल कुछ लोग ना स्कूल को मंदिर मानते हैं और ना ही छात्र और शिक्षक के रिश्ते की मर्यादा रखते हैं। अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो स्कूल में ही रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन

स्कूल और बाथरूम में रिकॉर्ड किया वीडियो

रिपोर्ट्स के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में प्राथमिक स्कूल की एक शिक्षिका ने अपने स्कूल के क्लासरूम और बाथरूम में खुद के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कराए। फरवरी में टीचर ने अज्ञात कारणों से इस्तीफा दे दिया था। महिला टेक्सास के लैमर कंसोलिडेटेड इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट (LCISD) में ग्रे एलिमेंट्री में संगीत शिक्षिका थी।

विज्ञापन

महिला टीचर जब कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो स्कूल की तरफ से कहा गया कि ऑनलाइन वीडियो वायरल होने के बाद ही उन्हें इसके बारे में जानकारी मिली। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, किसी वीडियो महिला क्लासरूम में दिखाई दे रही है तो किसी वीडियो में वह स्कूल के बाथरूम में अपने शरीर के अंग दिखा रही है।

विज्ञापन

वहीं महिला टीचर ने कहा कि मैंने ये गलत किया लेकिन अब मैं ऐसा दोबारा कभी नहीं करूंगी। टीचर ने कहा कि मैंने रविवार को वीडियो शूट किया था। मैं किसी कारण से स्कूल गई थी, उस वक्त वहां कोई नहीं था। वीडियो रिकॉर्ड करके महिला टीचर ने अपने प्रेमी को भेजा था।

विज्ञापन

महिला टीचर ने कहा कि उसने अपने प्रेमी को वीडियो को भेजा था, उसके साथ अब ब्रेकअप हो चुका है। मैंने अपना वीडियो सिर्फ उसी को भेजा था लेकिन उसने वायरल कर दिया। महिला टीचर के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ