पाकिस्तानी चोरों की करतूत कैमरे में कैद, बकरियों को भी नहीं बख्शा, ले उड़े

Pakistan Video Viral : वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार में सवार होकर करीब चार से पांच लोग गली में पहुंचे और बकरों को काम में भरकर फरार हो गए। इस दौरान एक शख्स बंदूख दिखाकर मालिक को धमकाता रहा।

Pakistan_bee970

Pakistan Video Viral : आपने सोने, चांदी या महंगे सामानों के लिए डकैती डालते लोगों को देखा होगा, मोबाइल फोन, जेवरात को दिन दहाड़े छीने जाने की घटनाओं के बारे में सुना होगा लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में यह सब छोड़कर अब बकरों की डकैती हो रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

पाकिस्तान में हो रही है बकरों की डकैती

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक गली से दो बकरों को लेकर जा रहा है। इसी बीच कार सवार कुछ लोग उसके करीब पहुंचते हैं और बंदूक  की नोंक पर बकरों को कार में भरने लगते हैं। बकरे भी इस घटना से डर गए और कार में नहीं घुस रहे थे।

विज्ञापन

डकैती करने आए लोगों ने बकरों को उठाकर पीछे वाली सीट पर ठूंस दिया। इस दौरान एक शख्स बंदूक  लेकर बकरों के मालिक को धमका रहा था। जैसे ही बकरे कार में धकेल कर दरवाजे बंद हुए। सारे कार में बैठकर वहां से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जो अब वायरल हो रही है।

देखिए वीडियो


वीडियो शेयर कर पाकिस्तानी पत्रकार गुलाम अब्बास शाह ने X पर लिखा कि पाकिस्तान में बकरा ईद के दौरान सड़क पर अपराध बढ़ जाते हैं। पहले, मोबाइल फोन और कीमती गहने चोरी हो जाते थे, अब बकरियों को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ता हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान, वाह क्या सीन है। एक ने लिखा कि ऐसे ही तरक्की करते रहे हो, हमारे पड़ोसी देश को ऐसे ही आगे बढ़ना है। एक ने लिखा कि सोना, चांदी लूटने के बाद पुलिस पीछे पड़ जाती है लेकिन शायद ही कोई बकरों की चोरी की रिपोर्ट लिखवाए, इसीलिए इनकी चोरी की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ