Khalistan Supporters Rally: खालिस्तानी नेता और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकालने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि रायपुर में निकाली गई रैली को लेकर गुरुवार को चार गिरफ्तारियां की गईं।
आरोपियों की पहचान छत्तीसगढ़ की राजधानी शहर के निवासी दिलेर सिंह रंधावा (46), मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिंटू संधू उर्फ हरिंदर सिंह खालसा (44) और हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिंटू (42) के रूप में हुई है। रायपुर पुलिस की ओर से कहा गया कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज के माध्यम से जुटाए गए इनपुट के साथ जांच के निष्कर्षों के आधार पर चारों लोगों को गिरफ्तार किया गया।
और पढ़िए – Punjab News: पंजाब में सोमवार तक मोबाइल इंटरनेट, SMS पर रोक; अमृतपाल की तलाश जारी
पुलिस ने इन धाराओं के तहत दर्ज किया मामला
पुलिस ने कहा कि रायपुर की सिविल लाइंस पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 153 (ए), 504 और 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि पहले, उन्हें नोटिस दिया गया था, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे और किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति से बचने के लिए कार्रवाई की गई।”
गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह मुद्दा उठा जब भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने स्थगन प्रस्ताव नोटिस देकर इस पर चर्चा की मांग की। चंद्राकर ने आरोप लगाया कि खालिस्तान के समर्थन में रैली निकाली गई। इस मुद्दे पर उनके साथ शामिल होते हुए भाजपा विधायकों ने सवाल किया कि इस तरह की रैली कैसे निकाली गई और कथित खुफिया विफलता के लिए पुलिस की आलोचना की। भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री का बयान मांगा था।
भाजपा विधायकों ने CM से जवाब मांगते हुए की नारेबाजी
नोटिस खारिज होते ही विपक्ष के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का जवाब मांगते हुए नारेबाजी शुरू कर दी जिसके बाद कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद भाजपा विधायकों ने फिर से इस मुद्दे को उठाया जिसके बाद मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि सीएम रैली के संबंध में सदन में बाद में बयान देंगे।
सदन में अपने बयान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लगभग 30-35 लोगों ने बिना अनुमति के तेलीबांधा क्षेत्र से नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। पुलिस को इसके वीडियो फुटेज की जांच करने का निर्देश दिया गया है।
सीएम बघेल ने कहा, “रैली के दौरान वीडियो में देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” मुख्यमंत्री ने कहा, “जहां तक सिख समुदाय का सवाल है, देश के लिए उनके बलिदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, लेकिन देश विरोधी गतिविधियों को नहीं होने दिया जाएगा।”
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
8 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines