CRPF जवान सागर बोराडे की हेल्थ पर ताजा अपडेट, नक्सल विरोधी अभियान में हुए थे घायल

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे गंभीर रूप से घायल हुए, जिसके बाद उन्हें 4 मई को दिल्ली एम्स में एयरलिफ्ट किया गया। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है।

CRPF Assistant Commandant Sagar Borade

CRPF Assistant Commandant Sagar Borade

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर केजीएच हिल्स में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 4 मई को दिल्ली एम्स में एयरलिफ्ट किया गया और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सीआरपीएफ की 204 कोबरा बटालियन के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में एक जवान आईईडी विस्फोट में घायल हो गया था। टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक कमांडेंट बोराडे ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना घायल जवान को निकालने के लिए कदम बढ़ाया।

विज्ञापन

केजीएच हिल्स की कैसी है स्थिति?

केजीएच हिल्स कई मोस्ट वांटेड नक्सल नेताओं का ठिकाना माना जाता है और यह इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहां भारी मात्रा में घातक आईईडी मौजूद हैं, जो सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन

सीआरपीएफ की क्या है भूमिका?

सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन नक्सल विरोधी अभियानों में विशेषज्ञता रखती है और ऐसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ती है। सहायक कमांडेंट बोराडे की बहादुरी और नेतृत्व क्षमता की इस अभियान में सराहना की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ