'पहले की जमकर पिटाई, फिर जूतों की माला पहनाई', भानुप्रतापपुर से आया लव जिहाद का मामला

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में लोगों की भीड़ ने एक युवक की पहले जमकर पिटाई की। फिर उसे जूतों की माला पहनाकर थाने तक ले गए। चलिए जानते हैं कि मामला क्या है?

Kanker News Love Jihad Case

रिपोर्ट बाय; राजकुमार दुबे, भानुप्रतापपुर: देश में इन दिनों जहां मध्य प्रदेश के भोपाल का लव जिहाद मामला काफी चर्चा में है, वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ से भी लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। दरअसल, कांकेर जिले में रविवार के साप्ताहिक बाजार में लोगों ने एक युवक की पहले तो पिटाई की। फिर उसे जूतों का हार पहनाकर मारते हुए पुलिस स्टेशन तक ले जाया गया। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

एक साल में 3 बार गर्भवती हुई युवती

यह मामला कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, जूतों का हार पहनने वाले इस व्यक्ति का नाम असलम खान है, जो एक कैफे में काम करता था। असलम खान ने एक हिंदू युवती से शादी करने का वादा किया था और पिछले एक साल से उसके साथ लिव-इन में रह रहा था। इस दौरान युवती 3 बार गर्भवती हुई। असलम खान ने दो बार उसका गर्भपात कराया। जब युवती तीसरी बार गर्भवती हुई तो असलम खान ने उसे फिर से गर्भपात करने के लिए कहा। इस बार युवती ने गर्भपात कराने से मना कर दिया। इस पर युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया।

विज्ञापन

युवती ने बना लिया आत्महत्या का मन

इसके बाद असलम खान युवती के अलावा दूसरी लड़कियों के साथ भी रिश्ते में रहने लगा। असलम खान की इन हरकतों से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। युवती ने परेशानी के बारे में अपनी एक दोस्त से बात की। इसके बाद यह बात चंद्र मौली मिश्रा तक पहुंची। उन्होंने तत्काल पीड़िता से बात की, जिसके बाद असलम खान की सारी सच्चाई लोगों के सामने आ गई और लोगों ने असलम खान की पहले जमकर पिटाई की और फिर जूतों की माला पहनाकर थाने ले गए।

विज्ञापन

मामले की जांच कर रही पुलिस

भानुप्रतापपुर पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर असलम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। ASP संदीप पटेल ने बताया कि युवक मुस्लिम और युवती हिंदू होने से मामला गरमा गया और घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग पहुंचकर हंगामा कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ