हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सीएम बघेल ने लाखों बेरोजगारों को जारी किया भत्ता, बोले- सरकार का लक्ष्य, युवाओं को मिले रोजगार

विज्ञापन

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ के 01 लाख 35 हजार 104 शिक्षित बेरोजगार लाभार्थियों को 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता सीधे उनके बैंक अकाउंट में अंतरित किया। बेरोजगारी भत्ता योजनांतर्गत अभी तक 6 किस्तों में हितग्राहियों को 182 करोड़ 47 लाख 2 हजार 500 रुपए का भत्ता दिया जा चुका है।

लाभ लेने वालों में 39 फीसदी महिलाएं

बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अप्रैल माह से अभी तक 2 लाख 1 हजार 4 सौ 43 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 94 प्रतिशत अर्थात 1 लाख 79 हजार 494 आवेदनों को स्वीकृति के लिए अनुशंसित कर दिया गया है। जबकि बचे 6 फीसदी अभ्यर्थी भौतिक सत्यापन में अनुपस्थित रहे हैं। बेरोजगारी भत्ता का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों में से 39 फीसदी महिलाएं हैं, जबकि 83 फीसदी अभ्यर्थी ग्रामीण क्षेत्र से हैं।

हमारा लक्ष्य रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना

सीएम बघेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगारों को केवल आर्थिक संबल प्रदान करना भर नहीं है, अपितु हमारा लक्ष्य उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना भी है। उन्होंने आगे कहा कि योजना के लाभार्थियों के लिए कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है, जिससे वे अपने कौशल को निखारते हुए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें। सीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 6 माह पहले जब ये योजना शुरू हुई थी तो कई लोगों के मन में शंकाएं थीं। हालांकि, बेरोजगारी भत्ता योजना सफलतापूर्वक लागू हुई और ऑनलाइन माध्यम से बेरोजगारी भत्ता सीधे हितग्राहियों के अकाउंट में पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

अभ्यर्थियों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा

सीएम बघेल के निर्देशानुसार बेरोजगारी भत्ते के लिए चयनित अभ्यर्थियों को कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। अभी तक ऐसे 7 हजार 464 अभ्यर्थी प्रशिक्षित होकर रोजगार से जुड़ गए हैं, जबकि 1 हजार 7 सौ 96 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस दौरान सीएम ने आईटीआई के 109 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा। आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी के कुल 920 पद विज्ञापित किए गए थे, जिनमें से 82 पदों के लिए पहले ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसी तरह सीएम ने आज छात्रावास अधीक्षक के पद के लिए भी 6 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें