CM साय की मेहनत ला रही है रंग, कोरिया कलेक्टर के निर्देश पर दुरुस्त हुई आंगनवाड़ी, हॉस्टल और स्कूल की हालत

Chhattisgarh News: जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, छात्रावास और आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। आइए जान लेते हैं पूरा मामला..

korea news

Chhattisgarh News:  छत्तीसगढ़ की साय सरकार लगातार प्रदेश की उन्नति के लिए काम कर रही है। सीएम विष्णुदेव साय का मानना है प्रदेश का विकास बच्चों की अच्छी शिक्षा-दीक्षा के बदौलत ही होता है। इसी दौरान सीएम के निर्देश पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, छात्रावास और आंगनवाड़ी केंद्रों की खराब स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। इसी के चलते जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, छात्रावास और आंगनवाड़ी केंद्रों की रेगुलर जांच करने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को बीते दिनों निर्देश दिए थे। इस निर्देश का असर सोनहत विकासखण्ड के आदिवासी बालक आश्रम, बंशीपुर, घुघरा, प्री-मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्रों पर देखने को मिला है।

विज्ञापन

केंद्रों का निरीक्षण

इन केद्रों पर निरीक्षण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता अनिल मिश्रा व सोनहत तहसीलदार पी.एन. कोशिश द्वारा की गई है। अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण की जानकारी सम्बंधित विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

कलेक्टर लंगेह ने बताया कि संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने से वहां की समस्याओं, जरूरतों और सुविधाओं का सटीक आकलन किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर, स्टाफ, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, गरम भोजन, पानी, बिजली और शौचालय जैसी सुविधाओं की स्थिति की जांच शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जिम्मेदारी को अच्छे और गुणवत्तापूर्ण निरीक्षण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ