छत्तीसगढ़ की यह जाति होगी ST की लिस्ट में शामिल, CM साय ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव

CM Vishnudev Sai Big Initiative: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की पबिया, पविया, पवीया जाति को अनुसूचित जनजातियों की लिस्ट में करने के लिए संवेदनशील पहल की है।

CM Vishnudev Sai Big Initiative
विज्ञापन

CM Vishnudev Sai Big Initiative: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक बार फिर से अपने संवेदनशीलता का लिए चर्चाओं में हैं। दरअसल, सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ की पबिया, पविया, पवीया जाति को अनुसूचित जनजातियों की लिस्ट में पाव जाति के साथ शामिल करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा है। सीएम साय की इस संवेदनशील पहल के लिए खूब तारीफ हो रही है।

विज्ञापन

सीएम साय की संवेदनशील पहल

जानकारी के अनुसार सीएम साय ने इन जातियों को छत्तीसगढ़ के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा इन जातियों को लक्षणों के आधार पर अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का रिकमंडेशन किया है। मुख्यमंत्री ने इन जातियों का नृजातीय अध्ययन (Ethnocultural Studies) रिपोर्ट के रिकमंडेशन समेत भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय को आगे की कार्यवाही के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। हाल ही में विधायक रामकुमार यादव के साथ इन जाति के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम विष्णुदेव साय की इस संवेदनशील पहल के लिए आभार प्रकट किया है।

सीएम साय ने जताई उम्मीद

सीएम साय ने इन प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग काफी लंबे समय से अनुसूचित जनजातियों की लिस्ट में शामिल होने की मांग कर रहे थे। राज्य सरकार को आपकी मांग जायज लगी, इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा रिकमंडेशन के साथ रिपोर्ट को भारत सरकार को भेजा गया है। इसके साथ ही सीएम साय ने उम्मीद जताई है कि इसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ