छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल पर बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार, बोले- उन्होंने मान ली अपनी हार

Brijmohan Aggarwal Vs Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ईवीएम और 384 लोगों के नामांकन भरने बयान पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

Brijmohan Aggarwal Vs Bhupesh Baghel

बृजमोहन अग्रवाल और भूपेश बघेल

Brijmohan Aggarwal Vs Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान लगातार भाजपा और कांग्रेस के बीच खींचतान देखने को मिल रही हैं। दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप को सिलसिला जारी है। हाल ही में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ईवीएम और 384 लोगों के नामांकन भरने को लेकर बयान किया था। अब भूपेश बघेल के इस बयान पर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन

भूपेश बघेल पर बृजमोहन का पलटवार

बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल पर पलटवार करते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने अपनी हार स्वीकार कर ली है, इसलिए वह पहले ही दुर्ग से भागकर गए। इसके बाद उन्हें उनकी पार्टी ने रायपुर से चुनाव लड़ने के लिए कहा, वह यहां से भी भाग गए और अब राजनांदगांव पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने भूपेश बघेल को 384 लोगों के फार्म भरने वाले बयान कहा कि देश की चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाना देशद्रोह जैसा है। उन्होंने कहा कि अगर भूपेश बघेल जो कह रहे हैं वह सही है तो उनकी पार्टी ने कर्नाटक, हिमाचल और तेलंगाना में चुनाव कैसे जीते।

विज्ञापन

पहले ही मान ली अपना हार

इसके साथ ही, बृजमोहन अग्रवाल ने ताम्रध्वज साहू को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि दुर्ग से भागकर ताम्रध्वज साहू महासमुंद चले गए। वहीं, देवेंद्र यादव दुर्ग से भागकर बिलासपुर चले गए। इन सभी नेताओं ने अपनी हार मान ही है। बता दें कि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी भूपेश बघेल पर वार करते हुए कहा था कि उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ