Narendra Modi

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM साव ने गिनाए सरकार के विकास कार्य, बोले-PM मोदी के नेतृत्व से हुआ संभव

Chhattisgarh Lok Sabha Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज सुबह पीएम ने जांजगीर-चांपा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के सदस्य आपस में सिर फुटौवल कर रहे हैं।

Chhattisgarh Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पीएम मोदी रायपुर स्थित राजभवन में रुकेंगे और छत्तीसगढ़ में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। बता दें पीएम मोदी की जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा में चुनावी सभाएं हैं। उधर, कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी के अपने चुनावी कार्यक्रम में राजभवन में रुकने पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन

राज्य के हर वर्ग के लिए काम

जांजगीर-चांपा में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सदस्य आपस में सिर फुटौवल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति तो ऐसी है कि दिल्ली में जहां शाही परिवार रहता है, वो इस बार अपनी पार्टी को ही वोट नहीं दे पाएगा। वहीं, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को मीडिया में दिए बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के हर गांव, किसान और गरीबों के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ