छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय की जनता से अपील, नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाएं प्रधानमंत्री

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में एक्टिव हो गई हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने जनता को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

CM Vishnudev Sai Targets Congress For Corruption

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ को ठगने का काम किया। उन लोगों ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। पिछली सरकार में छत्तीसगढ़ अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। ऐसे भ्रष्टाचारी को सबक सिखाना है कि नहीं? जैसे जनता ने विधानसभा चुनाव में कमल खिलाया, वैसे ही लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर कमल खिलाए और नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने का काम करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ