कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, कांग्रेस पर साधा निशाना

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोंडागांव में कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा द्वारा किए गए काम बताए और साथ-साथ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए आदिवासी सिर्फ वोट बैंक हैं।

Chhattisgarh CM: Vishnu Dev Sai

Chhattisgarh CM: Vishnu Dev Sai

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 30 मार्च को कोंडागांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए साय ने भाजपा के कामों को बताते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन

पूरी दुनिया में 140 करोड़ लोगों का सम्मान बढ़ा: सीएम विष्णुदेव साय

उन्होंने कहा कि पहले वह एक बार और कोंडागांव आए थे। 30 मार्च से 90 विधानसभा में बूथ विजय के अभियान की शुरुआत कर दी गई है। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर में भाजपा का ध्वज लगाएं। 19 अप्रैल को सांसद चुनना है। विधानसभा का चुनाव भारी मतों से जीता है, जिससे एक इंजन तो ठीक हो गया। अब दिल्ली के इंजन को आगे बढ़ाना है। दुनियाभर में 140 करोड़ लोगों का सम्मान बढ़ा है। तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

विज्ञापन

सीएम साय ने कहा कि डबल इंजन में ही विकास तेजी से होगा। उन्होंने सबसे आग्रह किया कि सभी अपने को महेश कश्यप मानें। प्रत्याशी हर घर या गांव नहीं पहुंच पाता इसलिए महेश कश्यप, मोदी की गारंटी पर सबका भरोसा दिलाना है।

विज्ञापन

5 साल में कांग्रेस को याद नहीं आया बोनस: साय

उन्होंने आगे कहा कि आज लोग तीन महीने के काम से अचंभे में हैं। 18 लाख मकान बनने शुरू हो गए हैं। दो साल का बकाया बोनस दे दिया। कांग्रेस को 5 साल में बोनस याद नहीं आया और भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आते ही 12 लाख किसानों को बोनस दिया। महतारी वंदन योजना की भी शुरुआत कर दी गई है।

कांग्रेस के लिए सिर्फ वोट बैंक हैं आदिवासी: साय

सीएम साय ने कहा कि पीएससी घोटाला भी सीबीआई को सौंप दिया गया है। घोटाला करने वाले नहीं बचेंगे। सभी को जेल जाना होगा। आज सबकी जांच कर रहे हैं। सरगुजा और बस्तर का विकास रोक रखा था। कांग्रेस पार्टी के लिए अदिवासी सिर्फ वोट बैंक हैं। गांव के रहने वाले आदिवासी को आज मुख्यमंत्री बना दिया है। चाय बेचने वाला, साधारण किसान भी मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बन सकता है। यह भारतीय जनता पार्टी में ही मुमकिन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ