एक चिता पर 17 लाशें, सुहागिनों की लाल जोड़े में विदाई, रोते-बिलखते बच्चे; छत्तीसगढ़ हादसे के मृतकों का अंतिम संस्कार

Chhattisgarh Kawardha Pickup Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए पिकअप हादसे में मारे गए 19 लोगों का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे में मारी गई सुहागिनों को लाल जोड़े में अंतिम विदाई दी गई तो मंजर देखकर लोगों का कलेजा मुंह को आ गया।

Chhattisgarh Kawardha Pickup Accident Victimes Funeral

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिकअप हादसे में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।

विज्ञापन

Chhattisgarh Kawardha Pickup Accident Update: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए पिकअप हादसे में मारे गए 19 लोगों का आज अंतिम संस्कार किया गया। सेमहारा गांव में आज सुबह एक चिता पर 17 लाशें जलीं। वहीं 2 महिलाओं का अंतिम संस्कार उनके ससुराल में किया गया। हादसे में मारी गई महिलाओं को लाल जोड़े में सुहागिन बनाकर आखिरी विदाई दी गई तो मंजर देखकर कोहराम मच गया।

वहीं अंतिम संस्कार के समय मृतकों के बच्चों की चीख पुकारों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों की आंखें भी नम कर दीं। कई बच्चों से मां का साया छिन गया। ड्राइवर की गलती के कारण एक झटके में 19 परिवारों की खुशियां छिन गईं। छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा और पंडरियां विधायक भावना बोहरा आज अंतिम संस्कार के मौके पर मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शोक जताने गांव में पहुंचे थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

बता दें कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। घायलों के लिए 50 हजार मुआवजे का ऐलान हुआ है। हादसे के बारे में जानकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया। CM विष्णु देव साय ने ट्वीट करके शोक जताया। पूर्व CM भूपेश बघेल शोक जताने गांव पहुंचे। वहीं उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज सुबह मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी पिकअप

SP अभिषेक पल्लव के अनुसार, बीते दिन करीब 35 लोग पिकअप में सवार होकर गांव रुखमीदादर के जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे। रास्ते में बहापानी गांव के पास पिकअप के ब्रेक फेल हो गए। बैलेंस बिगड़ता देखकर ड्राइवर कूदकर फरार हो गया। ड्राइवर के कूदने के बाद पिकअप में सवार मजदूर भी कूदने लगे। आगे जाकर पिकअप 30 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई, जिसके नीचे दबने से 19 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 18 महिलाएं शामिल हैं। 5 महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ