राजीव गांधी के हत्यारे आज कहां हैं? 26 को मिली थी फांसी की सजा, पूर्व PM समेत 18 की गई थी जान

Rajiv Gandhi Death Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जानते हैं कि उनके हत्यारे आज कहां हैं और किस हालत में हैं? 26 दोषियों को मौत की सजा हुई थी। रैली के दौरान बम धमाके में उनकी मौत हुई थी और उनके समेत करीब 16 लोगों की जान गई थी।

Rajiv Gandhi Former PM History of the Day

राजीव गांधी हत्याकांड का कोई दोषी आज जेल में नहीं है।

Rajiv Gandhi Death Anniversary Memoire: आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। आज से 33 साल पहले तमिलनाडु के श्रीपेरंबदू में सुसाइड बॉम्बिंग में उनकी हत्या हुई थी। धमाके में राजीव गांधी, सुसाइड बॉम्बर बनी महिला और करीब 14 लोग मारे गए थे। 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे 22 साल की लड़की कलाइवानी राजरत्नम सुसाइड बॉम्बर बनी थी। श्रीलंकाई तमिल अलगाववादी विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ने यह हमला कराया था। सरकार ने जांच कराई और ट्रायल कोर्ट ने 26 लोगों को मौत की सजा सुनाई। 8 साल चली अदालती लड़ाई के बाद मई 1999 में 19 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

7 दोषियों का क्या हुआ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 19 दोषियों के बरी होने बाद 7 दोषी बचे थे। इनमें से 4 नलिनी, मुरुगन उर्फ श्रीहरन, संथन और पेरारिवलन को मौत की सजा हुई। रविचंद्रन, रॉबर्ट पायस और जयकुमार को उम्रकैद हुई। मौत की सजा पाने वाले चारों दोषियों ने दया याचिका लगाई और मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की। तमिलनाडु के राज्यपाल ने साल 2011 में नलिनी की मौत की सजा उम्रकैद में बदल दी।

कई याचिकाओं के बाद राष्ट्रपति ने मुरुगन उर्फ श्रीहरन, संथन और पेरारिवलन की मौत की सजा भी उम्रकैद में बदल दी। मुरुगन, जयकुमार और रॉबर्ट को 32 साल की सजा काटने के बाद नवंबर 2022 में हाईकोर्ट ने 2 साल पहले रिहा कर दिया था। अप्रैल 2024 में बाकी की सजा भी पूरी हो गई, जिन्हें रिहा कर दिया गया। फरवरी 2024 में एक दोषी संथन की मौत हो गई थी। आज राजीव गांधी का कोई हत्यारा जेल में नहीं है। वहीं रिहा किए गए हत्यारों को श्रीलंका भेज दिया गया है।

विज्ञापन

क्या हुआ था 21 मई 1991 को?

राजीव गांधी श्रीपेरंबदूर में चुनावी रैली में आए थे। मंच पर जाते समय रास्ते में कांग्रेस वर्करों और स्कूली बच्चों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूल बरस रहे थे कि एक लड़की उनके पास आई और उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया। फिर वह उनके पैर छूने के लिए नीचे झुकी तो उसे रोकने के लिए राजीव गांधी भी झुके, इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

घटनास्थल से 16 लोगों की लाशें मिलीं, जिनमें से 2 शव राजीव गांधी और उस लड़की के थे। शव बुरी हालत में थे, लेकिन कपड़ों से मृतकों की पहचान हो गई थी। धमाके में 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना को एक फोटोग्राफर ने कैमरे में कैद किया था, जो धमाके में मारा गया, लेकिन उसका कैमरा पुलिस के हाथ लगा, जिसमें पता चला कि धमाका कैसे और किसने किया?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ