सिर फूटे और बहा खून, मची चीख पुकार; 2 पैसेंजरों की मौत 40 घायल, MP में ब्रिज से नीचे गिर बस

MP Rajgarh Bus Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक बस ब्रिज से नीचे गिर गई है। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है और 40 पैसेंजर्स घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस और लोगों ने डैमेज बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

MP Rajgarh Bus Accident

MP Rajgarh Bus Accident

विज्ञापन

MP Rajgarh Bus Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से खचाखच भरी एक बस ब्रिज से नीचे गिर गई। पलटियां खाते हुए बस नीचे गिरी। हादसे में 2 पैसेंजरों की मौत होने की खबर है। वहीं करीब 40 पैसेंजर्स घायल बताए जा रहे हैं। हादसा पचोर इलाके में सदगुरु ढाबे के पास हुआ। बस इंदौर से गुना की ओर जा रही थी कि देररात हादसे का शिकार हो गई। घायल पैसेंजरों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। चीख पुकार सुनकर राहगीर भी मौके पर जुटे गए।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। एंबुलेंस की मदद से और प्राइवेट गाड़ियों में घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया गया। ज्यादातर लोगों के सिर फूटे थे और काफी खून बह रहा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। वहीं बस पूरी तरह डैमेज हो गई। सभी शीशे टूट गए, वहीं पलटी बस को क्रेन की मदद से खड़ा किया गया। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

 

खबर अपडेट की जाएगी…

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ