'भाजपा का घोषणा पत्र, विकसित भारत का संकल्प पत्र है' छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने किया दावा

Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao Targets Congress: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि यह संकल्प पत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास वाला संकल्प पत्र है।

Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao Targets Congress

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव

Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao Targets Congress: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपना घोषणा पत्र को संकल्प पत्र बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा GYAN यानी (गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति) को लेकर आगे बढ़ रही है। इनके साथ ही 2047 तक भारत को विकसित बनाया जाएगा। हाल ही में भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि यह संकल्प पत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास वाला संकल्प पत्र है। संकल्प पत्र के जरिए एक आत्मनिर्भर, एक सशक्त और एक समृद्ध भारत का निर्माण होगा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के न्याय गारंटी पर तंज कसा है।

विज्ञापन

विकसित भारत के निर्माण का संकल्प पत्र

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत के निर्माण का संकल्प पत्र है। पिछले 10 सालों में पीएम मोदी ने विश्वसनीयता बनाई है। देश के लोगों का जीवन सुलभ बनाया है। पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। यह निश्चित रूप से भारत के विकसित भारत के संकल्प का संकल्प पत्र है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा भी धरातल में आने वाला है।

विज्ञापन

कांग्रेस के न्याय गारंटी पर तंज

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के न्याय गारंटी पर भी बात की। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वादे और दावों को देश की जनता परख चुकी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा झूठा वादा करती है। कांग्रेस पार्टी झूठ का पुलिंदा लेकर आती है। सरकार में आने के बाद कांग्रेस जनता को भूल जाती है। छग में हमने देखा था सरकार में बड़े-बड़े वादे लेकर आए और एक भी वादा पूरा नहीं किया। देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस के झूठे वादों पर नहीं आने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ