छत्तीसगढ़ CM और उनकी कैबिनेट कब करेगी राम मंदिर अयोध्या के दर्शन, प्रोग्राम की जानकारी आई सामने

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Ayodhya Dham: सीएम साय ने कहा कि विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद वह अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Ayodhya Dham: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार एकमात्र ऐसी सरकार है जो सरकारी योजना के तहत राज्य के लोगों को अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन करवा रही है। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 1344 रामभक्तों के साथ इस योजना की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद इन रामभक्तों की आस्था ट्रेन को अयोध्या धाम के लिए हरी झंडी दिखाई और रवाना किया। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि बहुत सौभाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ के रामभक्त अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहे हैं। यहां सीएम साय ने यह भी कहा कि मार्च महीने में पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

विज्ञापन

सीएम विष्णुदेव साय का ऐलान

सीएम विष्णुदेव साय ने कामना करते हुए कि रामभक्त छत्तीसगढ़ की खुशहाली का आशीर्वाद रामलला से लेकर लौटें। इसी के साथ सीएम साय ने ऐलान किया कि वह मार्च महीने में अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही अयोध्या धाम की आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, पूरे स्टेशन पर ‘जय श्री राम’ का जयकारा गूंजने लगा।

मुख्यमंत्री साय का उत्साह 

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनके लिए इस उत्साह को शब्दों में बयान करना बहुत ही मुश्किल था। सीएम ने आगे कहा कि अयोध्या धाम में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण हम सभी के लिए एक बड़ा सपना था। जिसे पीएम मोदी ने पूरा कर दिया। वहीं अयोध्या धाम जा रहे तिल्दा नेवरा से निर्मलकर कहते हैं कि वह लोग माता कौशल्या के धाम से अयोध्या धाम जाएगे। उन्होंने कहा कि रामलला तो उनके भांजे हैं इसलिए उनके प्रति उन लोगों के मन वात्सल्य भाव भी हम लोगों में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ