छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, राज्य में अब हिंदी में होगी MBBS की पढ़ाई

CM Vishnudev Sai Big Announcement: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिंदी दिवस के खास मौके पर एक बड़ी घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज में अब MBBS की पढ़ाई हिंदी में भी करवाई जाएगी।

CM Vishnudev Sai Big Announcement (1)

CM Vishnudev Sai Big Announcement: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम किया जा रहा है। इसी तहत हिंदी दिवस के खास मौके पर सीएम विष्णुदेव साय ने एक बड़ी घोषणा की है। सीएम विष्णुदेव साय ने ऐलान किया है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज में अब MBBS की पढ़ाई हिंदी में भी करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इसी सेशन से राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज में MBBS की हिंदी किताबों का वितरण शुरू हो जाएगा। सीएम विष्णुदेव साय ने यह घोषणा रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दी है।

हिंदी में होगी मेडिकल की पढ़ाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि हिंदी में मेडिकल एजुकेशन उपलब्ध कराने से ग्रामीण अंचल के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होने से ग्रामीण छात्रों को बड़ी मदद मिलेगी। डॉक्टर्स और मरीजों के बीच इससे संवाद भी अच्छा होगा, अंग्रेजी का डर भी खत्म होगा।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो निर्णय लिया था वह हिंदी के साथ विकास में अहम है। राज्य में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इस दिशा में हम प्राथमिकता से काम कर रहे हैं। सरकार का सभी काम-काज हिंदी में ही हो इस पर जोर दिया जा रहा है।

सीएम की घोषणा

बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ महापुरुष क्षेत्रपति शिवाजी चौक बनाकर मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कुर्मी समाज सरदार वल्लभ भाई पटेल और क्षत्रपति शिवाजी के वंशज है। यह बहुत ही समृद्ध और मेहनतकश समाज है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ