IndiGo फ्लाइट क्राइसिस के बीच भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान, 3 दिन में चलेंगी 89 स्पेशल ट्रेन

IndiGo flight crisis: इंडिगो की लगातार छठवें दिन भी देशभर में 350 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं. इसी बीच रेलवे ने एक और बड़ा ऐलान किया. यात्रियों को परेशानी को देखते हुए अगले तीन दिनों में 89 विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है, इन्हें 100 रूटों पर चलाया जाएगा.

railways major announcement IndiGo

IndiGo flight crisis: सर्दियों में बढ़ती यात्री भीड़ और IndiGo फ्लाइट कैंसिलेशन के बीच भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए अगले तीन दिनों में 89 विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है. इन अतिरिक्त ट्रेनों को 100 से अधिक व्यस्त रूटों पर चलाया जाएगा. रेलवे के अनुसार, यह कदम सर्दियों की छुट्टियों, मौसम संबंधी व्यवधानों और एयर ट्रैवल पर बढ़ते दबाव के बीच सुचारु परिवहन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट और NTES ऐप पर ट्रेन की ताज़ा समय-सारणी और उपलब्धता की जानकारी अवश्य लें.

विज्ञापन

अतिरिक्त रेक और कोच व्यवस्था

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि विशेष ट्रेनें देश के लगभग सभी प्रमुख जॉन में चलाई जाएंगी, जहां भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी तक बढ़ गई है. सेंट्रल, वेस्टर्न, ईस्टर्न, साउथ ईस्टर्न, नॉर्दर्न और साउथ सेंट्रल रेलवे समेत कई ज़ोन ने अतिरिक्त रेक और कोचों की व्यवस्था कर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी है.

विज्ञापन

सेंट्रल रेलवे में 14 विशेष ट्रेनें

सेंट्रल रेलवे ने सबसे अधिक 14 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इनमें पुणे-बेंगलुरु, पुणे-हज़रत निज़ामुद्दीन, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मडगांव, एलटीटी-लखनऊ और नागपुर-सीएसएमटी जैसे लोकप्रिय रूट शामिल हैं. गोरखपुर-एलटीटी और बिलासपुर-एलटीटी के बीच भी विशेष सेवाएं उपलब्ध होंगी. 6 से 12 दिसंबर तक अतिरिक्त सेवाएं चलेंगी

विज्ञापन

साउथ ईस्टर्न रेलवे अतिरिक्त सेवाएं

साउथ ईस्टर्न रेलवे ने संत्रागाची-येलहंका, हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और चेर्लापल्ली-शालीमार रूट पर 6 से 9 दिसंबर के बीच ट्रेनें चलाई हैं. यह रूट आमतौर पर त्योहारों और छुट्टियों के समय ज्यादा भीड़ वाले माने जाते हैं.

साउथ सेंट्रल रेलवे व ईस्टर्न रेलवे

साउथ सेंट्रल रेलवे ने चेर्लापल्ली-शालीमार, सिकंदराबाद-चेन्नई एग्मोर और हैदराबाद–एलटीटी के बीच तीन अतिरिक्त ट्रेनें शुरू की हैं. ईस्टर्न रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली और सियालदाह-एलटीटी रूट पर विशेष सेवाएं निर्धारित की हैं, जो उत्तर भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत साबित होंगी. ये ट्रेनें 6 से 9 दिसंबर के बीच निर्धारित तिथियों पर चलेंगी.

विज्ञापन

वेस्टर्न रेलवे की सात विशेष ट्रेनें

वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-भिवानी, मुंबई सेंट्रल-शाकुरबस्ती और बांद्रा टर्मिनस-दुर्गपुरा जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों को शामिल किया है. इन रूटों पर यात्रियों की भीड़ पिछले सप्ताह से लगातार बढ़ रही थी.

बिहार, यूपी और नॉर्दर्न रेलवे

गोरखपुर से आनंद विहार और एलटीटी के लिए 7 से 9 दिसंबर तक विशेष ट्रेनें उपलब्ध होंगी. बिहार में पटना-आनंद विहार और दरभंगा–आनंद विहार के बीच सेवाएं संचालित होंगी.नॉर्दर्न रेलवे ने नई दिल्ली-उधमपुर वंदे भारत, नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल और हज़रत निज़ामुद्दीन-थिरुवनंतपुरम जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को शामिल किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ