तंत्र-मंत्र के झांसे से पैसों की बारिश... कोरबा में दो कारोबारी समेत तीन की संदिग्ध मौत, 6 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तंत्र-मंत्र-साधना के दौरान कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन, दूध व्यवसायी सुरेश साहू अन्य नितीश कुमार रात्रे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, व्यवसायी अपने साथ पांच लाख रुपये लेकर गए थे, जिसे लेकर एक तांत्रिक ने ढाई करोड़ रुपये करने का आश्वासन दिया था.

cg news

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तंत्र-मंत्र-साधना के दौरान कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन, दूध व्यवसायी सुरेश साहू अन्य नितीश कुमार रात्रे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, व्यवसायी अपने साथ पांच लाख रुपये लेकर गए थे, जिसे लेकर एक तांत्रिक ने ढाई करोड़ रुपये करने का आश्वासन दिया था.

विज्ञापन

तंत्र-मंत्र के चक्कर में स्क्रैप व्यवसाई अशरफ मेमन सहित तीन लोगों यार्ड में संदिग्ध रुप से मौत हो गई थी. मृतकों में अशरफ मेमन कोरबा निवासी, सुरेश साहू पिता बलदेव साहू तुलसी नगर निवासी, नीतीश कुमार बलौदाबाजार निवासी है.

विज्ञापन

यह घटना बुधवार देर रात उरगा थाना अंतर्गत अशरफ मेमन की  यार्ड में घटी थी. बताया जा रहा है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में तीनों की मौत हुई है. बिलासपुर से कोरबा बैगा और तांत्रिक आए हुए थे.

5 लाख का ढ़ाई करोड़ बनाने की हुई थी बात

तीन अन्य साथियों के साथ बुधवार की शाम 4:00 बजे कोरबा पहुंचे. इसके बाद अशरफ मेमन के बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में रात होते ही तंत्र मंत्र शुरू किया गया. जहां बैग बिलासपुर निवासी तांत्रिक आशीष दास एक कमरे में तीनों को बारी-बारी से बुलाकर नींबू देकर एक रस्सी से सर्किल बनाता है. इसके बाद कमरे में बंद कर बाहर आता है और उसे आधा से एक घंटा बाद खोलने की बात कहता है. समय बीतने के बाद कमरा खोला गया तो तीनों की मौत हो चुकी थी.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान अशरफ मेमन की जेब से सिगरेट के पैकेट मिले हैं. वही नीतीश के मुह से नींबू और सुरेश साहू के जेब से नींबू मिला है.

वहीं, पतली रस्सी नमा से तीनों का सिर खींच कर मौत के घाट उतारा गया है. दुर्गा निवासी नीतीश के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. जिसके साथ मारपीट भी होने की आशंका जताई जा रही है. नीतीश बैगा के साथ में आया हुआ था.

विज्ञापन

बिलासपुर अमेरी निवासी अश्वनी कुर्रे ने बताया कि बैगा की टीम में वह भी साथ आया हुआ था. जहां 5 लाख में ढाई करोड़ तंत्र विद्या से बनाने की बात सामने आई थी और उसे पैसे को बराबर हिस्से में बांटने की बात हुई थी लेकिन राजेंद्र के द्वारा कमरे में तंत्र विद्या किया गया और उनकी संदिग्ध मौत हो गई मौत कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह उसे भी जानकारी नहीं है.

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि इस मामले में अपराध दर्ज कर 6 लोगों को पकड़ा गया है और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. पुलिस इस मामले में बहुत जल्द खुलासा करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ