कांग्रेस पर भड़के छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय, बोले- झूठ और बदजुबानी है इनका हथियार

CM Vishnudev Sai Attack Congress: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं के चुनावी अभियान पर निशाना साधाते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। अपनी इस पोस्ट में सीएम साय ने झूठ और बदजुबानी को कांग्रेस नेताओं का हथियार बताया है।

CM Vishnudev Sai Attack Congress
विज्ञापन

CM Vishnudev Sai Attack Congress: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। सीएम विष्णुदेव साय आमतौर पर राजनीतिक क्रिया-प्रतिक्रिया देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं के चुनावी अभियान पर निशाना साधाते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। अपनी इस पोस्ट में सीएम साय ने झूठ और बदजुबानी को कांग्रेस नेताओं का हथियार बताया है।

विज्ञापन

सीएम साय का कांग्रेस पर वार 

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने अधिकारिक X हैंडल के पोस्ट में लिखा कि भाजपा का विजन ‘विकसित भारत’ है और इसी के साथ BJP चुनाव लड़ रही है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस चुनाव में झूठ और बदजुबानी को अपना हथियार बनाया है। लेकिन कांग्रेस जितना चाहे कीचड़ फैलाएं, उसमें कमल खिल कर ही रहेगा। इस पोस्ट में सीएम साय ने भूपेश बघेल पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि भूपेश बघेल और महंत जैसे कांग्रेस नेताओं ने सिर्फ सिर्फ झूठ और बदजुबानी की है। इन लोगों ने लगातार संविधान और आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की है। भाजपा नेताओं के लगातार फर्जी वीडियो वायरल किए गए।

भाजपा की जीत तय

सीएम साय ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि कांग्रेस के नेताओं ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बंद होने की झूठी अफवाह भी फैला रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के नेताओं द्वारा लगातार नस्लीय टिप्पणी भी जा रही है। लेकिन इस सब के जवाब में मैं सिर्फ कहूंगा कि नरेंद्र मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा ही जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ