Illegal Fly Ash Transportation: जिले में अवैध फ्लाई ऐश के समुचित निपटान और पर्याप्त व्यवस्था किए बिना परिवहन करते पाए जाने पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी अंकुर साहू ने बताया कि इस वर्ष में सितम्बर माह तक विभिन्न उद्योगों के वाहनों पर अब तक कुल 44 लाख 81 हजार 900 रुपए पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।
लगातार हो रही कार्रवाई
बीते एक माह में 01 सितंबर से 30 सितंबर के बीच जांच के दौरान अवैध अपवहन एवं समुचित व्यवस्था बिना परिवहन पर कार्यवाही की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध अपवहन करने वाले 01 उद्योग के 02 वाहनों पर 93 हजार तथा अन्य स्थानों पर अवैध, अनियंत्रित अपवहन एवं समुचित व्यवस्था किए बिना परिवहन करने वाले 04 उद्योगों के 06 वाहनों पर 3 लाख से ज्यादा की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है। इस प्रकार से 05 उद्योगों के 08 वाहनों पर कुल 4 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें-सीएम बघेल ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और शायर हाजी हसन अली को उनकी जयंती पर किया नमन
कमी पाए जाने पर जारी किया जा रहा नोटिस
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ जिले में स्थित उद्योगों में सतत रूप से जांच की कार्यवाही की जा रही है, एवं कमी पाए जाने पर उद्योगों को नोटिस एवं क्लोजर डायरेक्शन जारी किया जाता है। पिछले 1 वर्ष में 23 उद्योगों को व्यवस्था सुधार हेतु नोटिस तथा 2 उद्योगों को क्लोजर डायरेक्शन जारी किया गया है इसके साथ ही उद्योगों द्वारा जांच के दौरान प्रदूषण रोकथाम करने में असफल रहने पर विगत 1 वर्ष में 7 लाख 76 हजार 250 रुपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।
जारी किया गया WhatsApp हेल्प लाइन नंबर
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अवैध फ्लाई ऐश अवैध निस्तारण एवं समुचित व्यवस्था किए बिना परिवहन की शिकायत के लिए फ्लाई ऐश व्हाट्सअप हेल्प लाइन नंबर +91-7987033406 जारी किया गया है। जिस पर भेजे गए अवैध डम्पिंग एवं परिवहन की शिकायत प्राप्ति पर मंडल द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाती है। इस हेल्प लाइन नंबर के प्रचार-प्रसार बाबत फ्लाई परिवहनकर्ता वाहनों पर हेल्प लाइन नंबर उल्लेखित कराना अनिवार्य किया गया है तथा जिसका पालन करना उद्योगों द्वारा शुरू कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
2 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
4 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
9 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
23 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
26 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
32 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines