हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस जीती तो अगला CM कौन? बघेल संभालेंगे सत्ता या सिंहदेव संभालेंगे स्टेयरिंग

Chhatisgarh Assembly Election 2023: दूसरी बार सत्ता में आने का दावा कर रही कांग्रेस में वोटों की गिनती से पहले ही सीएम पद की दौड़ शुरू हो गई है। हालांकि अभी सरकार की स्टेयरिंग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथ में है। कांग्रेस की सरकार बनती है तो सीएम के सबसे पहले और बड़े दावेदार भूपेश बघेल होंगे।

विज्ञापन

वैभव शिव पांडेय, न्यूज 24 रायपुर

Chhatisgarh Assembly Election 2023:  छत्तीसगढ़ में करीब एक महीने चले चुनाव प्रचार और मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद जनता का जनादेश ईवीएम में बंद है। राजनीतिक दलों के साथ आम लोगों में अब एक ही चर्चा हो रही है कि किसकी सरकार बनेगी और कौन राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा।

दूसरी बार सत्ता में आने का दावा कर रही कांग्रेस में वोटों की गिनती से पहले ही सीएम पद की दौड़ शुरू हो गई है। हालांकि अभी सरकार की स्टेयरिंग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथ में है। कांग्रेस की सरकार बनती है तो सीएम के सबसे पहले और बड़े दावेदार भूपेश बघेल होंगे। इसके पीछे कई वजह हैं। और सबसे बड़ी वजह है पार्टी का भूपेश बघेल के नेतृत्व में चुनाव लड़ना। यदि किसी वजह से भूपेश बघेल सीएम नहीं बनते हैं तो सरगुजा से आने वाले और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के हाथ बाजी लग सकती है।

विज्ञापन

बड़े दावेदार हो सकते हैं

लंबे समय से विधायक और अब डिप्टी सीएम होने से सरकार में कामकाज का अनुभव भी उनके साथ है। वो भी बड़े दावेदार हो सकते हैं। हालांकि सामान्य वर्ग से आने की वजह से उनकी दावेदारी कमजोर भी हो सकती है। अगर भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच सीएम पद को लेकर कोई रास्ता नहीं निकलता है कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को सीएम बना सकती है। आदिवासी युवा दो बार के विधायक और सांसद होने के नाते कांग्रेस उन पर दांव लगा सकती है।

टीएस सिंहदेव ने दिया बयान

आदिवासी चेहरे को सीएम बनाकर कांग्रेस लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के साथ ही ओडिशा, झारखंड के साथ ही दूसरी आदिवासी सीटों पर बढ़त हासिल कर सकती है। दीपक बैज खुद को सीएम की रेस से बाहर बता रहे हैं और टीएस सिंहदेव के बयान को उनका निजी बयान बता रहे हैं। वहीं मंत्री कवासी लखमा तीनों बड़े नेताओं को लेकर सधा हुआ बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़े: राहुल गांधी के पीएम मोदी पर दिए बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता का पलटवार, वो क्या जानें, पनौती क्या होती है?

यह भी पढ़े: मांगने गए थे सेना में नौकरी और मिली मौत, पढ़ें 37 जिंदगियां लीलने वाले भर्ती अभियान की पूरी कहानी

विज्ञापन

सत्ता में कांग्रेस की वापसी होती है तो सीएम को लेकर घमासान के पूरे आसार हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक टीएस सिंहदेव इस बार सरकार की स्टेयरिंग अपने हाथ में जरूर लेना चाहेंगे। कांग्रेस ने चुनाव से कुछ महीने पहले उन्हें डिप्टी सीएम बनाकर संतुष्ट करने की कोशिश की। लेकिन इस बार सीएम की कुर्सी को लेकर सिंहदेव और उनके समर्थक अभी से माहौल बना रहे हैं। वहीं भूपेश बघेल किसी भी कीमत पर सीएम की कुर्सी नहीं छोडना चाहेंगे। ऐसे में इन दोनों बड़े नेताओं में लड़ाई के बीच सत्ता की कुर्सी दीपक बैज को मिल जाए तो आश्चर्य नहीं होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola