---विज्ञापन---

मांगने गए थे सेना में नौकरी और मिली मौत, पढ़ें 37 जिंदगियां लीलने वाले भर्ती अभियान की पूरी कहानी

Congo Army Recruitment Rally Accident : सेना भर्ती अभियान 14 नवंबर को ओर्नानो स्टेडियम में शुरू किया गया था। भगदड़ की घटना तब हुई जब भर्ती अभियान के दौरान काफी संख्या में युवा स्टेडियम में पहुंच गए। हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हुई और काफी लोग घायल हुए हैं।

 Congo Army Recruitment Rally Accident :   सेना में नौकरी के उद्देश्य से भर्ती रैली में शामिल हुए युवा नहीं जानते थे कि यह दिन उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। स्टेडियम में भगदड़ मचने से 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों की असली संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है। हादसा, कांगो गणराज्य की राजधानी ब्रेजाविल (Brazzaville) में हुआ। प्रधानमंत्री ने हादसे की पुष्टि करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सेना भर्ती अभियान 14 नवंबर को ओर्नानो स्टेडियम में शुरू किया गया था। भगदड़ की घटना तब हुई जब भर्ती अभियान के दौरान काफी संख्या में युवा स्टेडियम में पहुंच गए। हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हुई और काफी लोग घायल हुए हैं। हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

अथॉरिटी में एक क्राइसिस यूनिट का किया गठन

मृतकों की संख्या अभी भी बढ़ने की आशंका है। हादसे की पुष्टि खुद कांगो गणराज्य के प्रधानमंत्री एनाटोल कॉलिनेट मैकोस्सो ने की है। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में बास्केटबॉल कोर्ट के फर्श पर युवक ही युवक घायल अवस्था में पड़े दिखाई दे रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि भगदड़ उन युवकों द्वारा भड़काई गई जो भर्ती अभियान में हिस्सा लेने के लिए आवेदन पत्र जमा करवाने के लिए लाइन में लगे थे। घायलों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिन का शोक घोषित किया गया है। हादसे को देखते हुए प्रधानमंत्री की अथॉरिटी में एक क्राइसिस यूनिट का गठन किया है।

यह भी पढ़े:शराब ने कराया भाई का कत्ल, विश्व कप फाइनल के दौरान नशे की हालत में पिता-भाई से हुई थी बहस, आरोपी गिरफ्तार

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: पोती की उम्र की लड़की का यौन शोषण, प्राइवेट पार्ट छूने को किया मजबूर, 69 साल के शख्स ने पार की बेशर्मी की हदें

1500 भर्ती का किया था ऐलान

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक, कांगो की सेना ने 18 से 25 साल की आयु के 1,500 लोगों की भर्ती का ऐलान किया था। भर्ती को लेकर बीती रात से ही युवा सोमवार की रात से ही ऑर्नानो स्टेडियम में इकट्ठा होने लगे थे। कुछ लोग गेट की ओर धक्का-मुक्की करते हुए आगे निकलना चाह रहे थे। इसी बीच भगदड़ मच गई। इसी बीच ये लोग हादसे का शिकार हो गए। हादसे की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और घायलों को भर्ती करवाया।

First published on: Nov 22, 2023 10:55 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola